फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Medical Officer and BJP panchayat president fight video

मध्य प्रदेश: सीएमओ को पीटने वाले भाजपा पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार, जमानत याचिका खारिज, भेजे गए जेल

Sat, 29 Jun 2019 12:14 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 29 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Medical Officer and BJP panchayat president fight video
सीएमओ को पीटने वाले भाजपा नेता गिरफ्तार - फोटो : ANI

मध्य प्रदेश के सतना में पंचायत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवव्रत सोनी पर हमला करने वाले भाजपा पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। अमरपाटन कोर्ट ने भाजपा पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन




 इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना शुक्रवार सुबह की है, जबकि पुलिस ने देर रात आरोपी राम एस पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पटेल ने आरोप लगाया है कि सीएमओ ने कांग्रेस नेता के इशारे पर उनपर हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सतना के जिला पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने बताया कि भाजपा नेता राम सुशील पटेल और सीएमओ देवव्रत सोनी, दोनों का मेडिकल करा रहे हैं। दोनों के बयान लिये जा रहे है। सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रहे हैं। घटना की तथ्यों की जांच की जा रही है। जिसकी भी गलती होगी उस पर कार्रवाई की जायेगी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर रामनगर में शुक्रवार दोपहर को भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल ने अपने आधा दर्जन से ज्यादा साथियों के साथ परिषद कार्यालय पहुंचकर सीएमओ और पार्षदों के उपर लाडी-डंडों से हमला बोल दिया। 

लहुलहान हालत में सीएमओ का रामगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया इसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सीएमओ की स्थिति को गंभीर बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed