फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Medical examinations of men and women being conducted in same room

मेडिकल चेकअप विवाद: मध्य प्रदेश पुलिस की घोर लापरवाही पर CM शिवराज ने दी सफाई

Wed, 02 May 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 02 May 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Medical examinations of men and women being conducted in same room

मध्यप्रदेश के भिंड में महिला और पुरुषों का एक ही कमरे में मेडिकल टेस्ट होने का मामला सामने आने के बाद सीएम शिवराज चौहान को सफाई देनी पड़ी है। सीएम ने कहा कि हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं, जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि जिला अस्पताल में जब यह मेडिकल टेस्ट किया जा रहा था तो वहां कोई महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन



आपको बता दें कि यह टेस्ट पुलिस कॉन्सटेबल की भर्ती के लिए किया जा रहा था। दरअसल, भिंड अस्पताल में एक ही कमरे में युवक और युवतियों का मेडिकल चेकअप किया गया और इस दौरान युवतियों के सामने युवकों को अर्धनग्न करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भिंड पुलिस लाइन में 217 नए महिला और पुरुष आरक्षकों की भर्ती हुई है। अलग-अलग चरणों में जिला अस्पताल में इनका मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में कॉन्सटेबल भर्ती के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण के समय चयनित उम्मीदवारों के सीने पर 'एससी-एसटी' भी लिखा गया था। इस बात का जमकर विरोध हुआ था। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। 

हालांकि, धार के सीएमएचओ डॉ. आरसी पनिका ने दावा किया था कि ये अल्फाबेट अस्पताल के ही किसी अधिकारी ने लिखे हैं। उन्होंने प्राथमिक जांच के आधार पर ये बात बताई। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि अधिकारी ने ऐसा किसके कहने पर किया है।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed