फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Medical Education Minister took a dig at Congress leaders including Digvijay-Kamal Nath, said- nothing is going well in Congress

मध्य प्रदेश: चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने दिग्विजय-कमलनाथ सहित कांग्रेस नेताओं पर किए कटाक्ष, कहा- कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं चल रहा

Sat, 22 Jan 2022 03:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 03:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान मप्र की कोरोना की स्थिति के साथ ही प्रदेश की राजनीति पर भी विस्तार से बातचीत की। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी जमकर आड़े हाथ लिया।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Medical Education Minister took a dig at Congress leaders including Digvijay-Kamal Nath, said- nothing is going well in Congress
Bhopal: मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान मप्र की कोरोना की स्थिति के साथ ही प्रदेश की राजनीति पर भी विस्तार से बातचीत की। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी जमकर आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन


विश्वास सारंग ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दिग्विजय सिंह जी जो कर रहे हैं, वो सही मायने में गुटबाजी का परिणाम है। किसका कुर्ता ज्यादा उजला होगा, इस बात को लेकर कांग्रेस में झगड़ा चल रहा है। कौन कौनसा डिटर्जेंट लगा रहा है, किसका कुर्ता ज्यादा सफेद है. इस बात की लड़ाई है। इसमें तो हम कहीं हैं ही नहीं, मध्य प्रदेश का नेता कौन, सिंह या कमलनाथ। मप्र में कमलनाथ जी दोनों पदों पर कब तक रहेंगे। मुद्दा तो इस बात का है, झगड़ा तो इस बात का है।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं
सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना जैसे मप्र और भोपाल में घूमते रहते हैं। हर दो-तीन दिन में ऐसा कुछ करते हैं ताकि सुर्खियों में भी बने रहें। ये बात भी सुनिश्चित हो गई कि जिस प्रकार कमलनाथ जी ने कल अपरोक्ष रूप से दिग्वियज सिंह जा का मखौल उड़ाया, और जिस प्रकार से उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की, ये इस बात को जाहिर करता है कि कांग्रेस में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। मध्यप्रदेश की छोड़िए, दिल्ली में ही कुछ अच्छा नहीं चल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय सिंह किस घर की बात कर रहे
सारंग ने कहा कि सही मायने में अजय सिंह हैं कहां पर, कांग्रेस में  वो अपनी स्थिति का मूल्यांकन कर लें। वो घर वापसी की बात कर रहे हैं, वो घर में हैं क्या। उनकी स्थिति ऐसी है, कमलनाथ जी मिलने का समय नहीं देते, दिल्ली में उनकी एंट्री नहीं है। दस जनपथ में पचास बार टाइम मांग चुके हैं। अजयसिंह जी घर वापसी की बात कर रहे हैं, वो खुद ही घर में नहीं हैं। किस घर की बात कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed