{"_id":"62b2e2d4ae804e3a2018d454","slug":"madhya-pradesh-major-accident-on-vidisha-sagar-highway-four-dead-13-injured-in-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: विदिशा-सागर हाईवे पर बड़ा हादसा, कार भिड़ंत में चार की मौत, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: विदिशा-सागर हाईवे पर बड़ा हादसा, कार भिड़ंत में चार की मौत, 13 घायल
Wed, 22 Jun 2022 03:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 22 Jun 2022 03:07 PM IST
सार
विदिशा-सागर हाईवे पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें इंदौर जिले के चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्यारसपुर थाना इलाके में बुधवार सुबह विदिशा-सागर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में इंदौर जिले के चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 7 बजे ग्यारसपुर थाने के ग्राम नौलाई तिराहे के पास हुआ है। राहगीरों ने बताया एसयूवी (एमएच 43-डी-8856) और इनोवा (एमपी 09-सीजे-2646) में आमने-सामने की भिड़ंत हुई है। राहगीरों के मुताबिक दोनों वाहनों की गति तेज थी। दोनों वाहन में बराती बैठे थे। एक वाहन विदिशा से सागर की ओर तो दूसरा वाहन सागर से इंदौर की ओर जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इसमें तीन एक ही परिवार के है। 60 वर्षीय मनोहर पिता हरिराम वर्मा निवासी किशनगंज महू (इंदौर), उनकी पत्नी चंदा वर्मा (55) और बेटी दीपा के साथ ही वाहन चालक 40 वर्षीय रिंकू पिता प्रभूदास मसीह निवासी ग्राम उमरिया महू-इंदौर की मौत हुई है।
विज्ञापन
हादसे में दोनों वाहनों में सवार 13 लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को ग्यारसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज देकर उन्हें विदिशा-भोपाल रेफर किया है। शवों को मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक घायलों में मीनाक्षी पति बृजेंद्र कौशल (41), नितेश पिता रामकिशन राठौर (43), साहिल पिता हरि सिंह ठाकुर (23),रिद्धि पिता राकेश वर्मा (16) निवासी किशनगंज महू इंदौर। दूसरे वाहन का चालक सोनू मुन्ना लाल कोरी (24), निवासी सागर के साथ वाहन में सवार भागचंद पिता राम प्रसाद कोरी (32) निवासी काकागंज सागर, दीपक नामदेव, चंद्रेश पिता बलराम चौधरी (28) निवासी जैसीनगर सागर, रमेश पिता दुर्गा प्रसाद कोरी (32) निवासी सागर, अमित पिता अर्जुन कोरी (28) निवासी सागर, साहिल पिता अजय कोरी (18) निवासी काकागंज सागर, जितेंद्र पिता अशोक कोरी (20) निवासी सागर, विकास मुकेश बालवीर (24) निवासी सागर शामिल हैं।