फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Maihar Band will echo in G-20 conference Ustad Alauddin Nal Tarang will be presented

MP News: G-20 सम्मेलन में गूंजेगा मध्यप्रदेश का मैहर बैंड, उस्ताद अलाउद्दीन के नल तरंग की होगी प्रस्तुति

Fri, 08 Sep 2023 10:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 10:29 PM IST
सार

G-20 Summit: विश्व के नेताओं के स्वागत में सांस्कृतिक समारोह होगा। इसमें मैहर बैंड की एक अद्भुत प्रस्तुति होगी, जिसमें संगीत के उस्ताद बाबा अलाउद्दीन खां द्वारा निर्मित नल तरंग की प्रस्तुति होगी। नल तरंग बंदूकों की नाल से बना है, जिसकी मधुर ध्वनि से G 20 सम्मेलन गुजेगा। मैहर शासकीय संगीत विद्यालय की छात्रा ज्योति चौधरी को इसके चुना गया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Maihar Band will echo in G-20 conference Ustad Alauddin Nal Tarang will be presented
G-20 सम्मेलन में गूंजेगा मध्यप्रदेश का मैहर बैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को होने वाले 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन में आए अतिथियों को बंदूकों की नाल से निकलने वाले सप्त सुरों के संगीत की तान सुनाई जाएगी। इसकी प्रस्तुति के लिए सतना जिले के मैहर से खासतौर पर ज्योति को बुलाया गया है। संगीत सम्राट उस्ताद बाबा अलाउद्दीन खां ने बंदूकों की नाल से नल तरंग की रचना की थी। यह वाद्य विश्व में अनोखा है और मैहर घराने की खोज है। मैहर घराने में बंदूकों से बारूद की जगह संगीत निकालने की अनोखी कला विकसित की है, जिसे अब पूरा विश्व देखेगा और सुनेगा।

विज्ञापन


भारत जी-20 की मेजबानी करने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। विश्वभर से जी-20 शीर्ष नेता शनिवार से शुरू हो रहे वैश्विक समारोह में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगनाथ और नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबू पहले ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंच चुके हैं। अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष भी आज नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस बीच वैश्विक नेताओं का स्वागत करने के लिए राजधानी में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


इसमें विश्व के अग्रणी 20 देशों के नेता आर्थिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं। अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइइन आज नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। विश्व के नेता इस सम्मेलन में खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा तथा स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु संकट और बहुआयामी विकास बैंको की क्षमताओं पर गंभीरता से विचार विमर्श करेंगे। विश्व के नेताओं के बीच मैहर की एक अद्भुत प्रस्तुति होगी, जिसमें संगीत सम्राट उस्ताद बाबा अलाउद्दीन खां द्वारा निर्मित नल तरंग की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा अलाउद्दीन खान ने कई स्वनिर्मित राग बनाए। कुछ राग आज भी बजाए जाते हैं। रागों के अलावा वाद्य यंत्र भी बनाए। इसमें बंदूक की नली से बना 'नल तरंग' विश्व प्रसिद्ध है। इसे बंदूक की नाल को अलग अलग लंबाई और मोटाई पर काटा जाता है। फिर इसे बड़ी बारीकी से स्वर की निकलने वाली ध्वनि के अनुसार अंतिम रूप दिया जाता है। अंत में सभी स्वरों के अनुरूप इन नालों को करीने से रख कर बजाया जाता है। इसे आज भी मैहर बैंड में बजाया जाता है। जो पूरी दुनिया में मशहूर हुई। उन्होंने वाद्य वृंद को 278 कंपोजिशन्स दिए। जिसमें इंडियन-वेस्टर्न कल्चर का शास्त्रीय मिश्रण था। आज मात्र 36 कंपोजिशन्स बचे हैं।


मैहर वाद्य वृंद 1930 के दशक में महामारी के पीडि़तों की मदद के लिए अलाउद्दीन खां ने मैहर बैंड की स्थापना की थी। अज्ञात बीमारी से जूझ रहे असहाय और लावारिसों को लेकर टोली बनाई। उन्हें शास्त्रीय संगीत की तालीम दी। उस्ताद के नाती और सरोद वादक राजेश अली खां के अनुसार, असहाय लोगों को बैंड से जोड़ते हुए 18 संगीतकारों की टीम खड़ी की। टीम देशभर में प्रस्तुति देती रही है। अलाउद्दीन खां ने जल तरंग की तर्ज पर दुर्लभ बंदूक की नली से नल तरंग का अविष्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed