{"_id":"62b823fb72e2e555092c20ca","slug":"madhya-pradesh-lightning-wreaks-havoc-in-rewa-3-girls-killed-more-than-a-dozen-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: रीवा में आकाशीय बिजली का कहर, 3 बच्चियों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: रीवा में आकाशीय बिजली का कहर, 3 बच्चियों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल
Sun, 26 Jun 2022 02:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:46 PM IST
सार
रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चियों की मौत हो गई, जबकि करीब 13 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 3 बच्चियों की मौके पर मौत हो गई, वहीं करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल रीवा के संजय गांधी जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।
बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपी थी बच्चियां
शनिवार को रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली ने कहर ढाया। मऊगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 2 में जिस दौरान आकाशीय बिजली गिरी उस समय बच्चियां तालाब के पास खेल रही थी, अचानक बारिश शुरु हुई तो बच्चियां बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिप गई। तभी बिजली की चपेट में आ गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद एसडीएम तहसीलदार सहित पुलिस मौके पर पहुंची। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही कई क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।