फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Khandwa patwari chew money after being caught taking a bribe

मध्यप्रदेश: रिश्वत लेते पकड़े जाने पर पटवारी ने चबाए रुपये, टीम ने पेट में घूंसे मारकर बाहर निकाले

Wed, 22 Jan 2020 09:44 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 22 Jan 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Khandwa patwari chew money after being caught taking a bribe
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के खंडवा में भूमि नामांतरण के नाम पर सेवानिवृत्त शिक्षक से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी राजेश धात्रक को मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने उसी के घर में पकड़ लिया। जब आरोपी ने लोकायुक्त पुलिस को देखा तो वह रिश्वत की राशि को चबाने लगा और हाथों को मिट्टी में रगड़ने की कोशिश की, ताकि सबूतों को मिटा सकें। 

विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया, उन्होंने पटवारी की पीठ और पेट में घूंसे मारकर 500-500 के आठ नोट बाहर निकलवा लिए और कोतवाली लेकर पहुंचे। लोकायुक्त निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक मांगीलाल प्यासे की गांव में कृषि भूमि है। उन्होंने नामांतरण के लिए पटवारी राजेश धात्रक से संपर्क किया था। जिसके बाद उसने आठ हजार रुपये रिश्वत की बात कही थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में आरोपी के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed