फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh katni youth filled air by compressure in his friend internal part

कटनी: एयरप्रेशर का नोजल लगाकर दोस्त के पेट में भर दी हवा, ऐसा हो गया हाल

Sat, 16 Jan 2021 01:49 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कुमार संभव Updated Sat, 16 Jan 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh katni youth filled air by compressure in his friend internal part
अस्पताल में भर्ती सुखराम। - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक शख्स को अपने दोस्त से मजाक करना भारी पड़ गया। इसके चलते उसे न सिर्फ जेल जाना पड़ गया, बल्कि उसका दोस्त भी अस्पताल पहुंच गया। पुलिस ने इस घटना में आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के कटनी में माधव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दाल मिल है। यहां सुखराम यादव और उसका दोस्त विनोद ठाकुर काम करते हैं। काम के दौरान विनोद ठाकुर ने सुखराम के साथ ऐसा मजाक कर दिया, जिससे उसे जेल जाना पड़ गया। वहीं, विनोद जेल पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी पड़ा दोस्त का मजाक

बताया जा रहा है कि मिल में काम खत्म करने के बाद दोनों दोस्त कपड़े बदल रहे थे। उस दौरान विनोद ठाकुर ने दाल सुखाने वाले कंप्रेशन का नोजल सुखराम के प्राइवेट पार्ट पर लगा दिया और उसके पेट में हवा भर दी। इससे सुखराम का पेट बुरी तरह फूल गया और उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस के मुताबिक, सुखराम को गंभीर हालत में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसे आईसीयू में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

माधव नगर थाना पुलिस के मुताबिक, दोस्त विनोद ठाकुर के मजाक से सुखराम यादव के पेट में हवा चली गई। इससे उसके आंतरिक अंगों में दिक्कत होने लगी। फिलहाल, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। आरोपी युवक विनोद ठाकुर के विरुद्ध मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

लोग कर रहे चर्चा

बताया जा रहा है कि इस घटना पर कटनी के लोगों ने हैरानी जाहिर की है। उनका कहना है कि मजाक उस हद तक ठीक रहता है, जब तक उससे किसी को कोई नुकसान न पहुंचे, लेकिन यहां विनोद ठाकुर ने अपने दोस्त की जिंदगी से ही खिलवाड़ कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed