फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Kamal Nath targets Shivraj, talks about respect for democracy by sitting on the government formed by the deal

Madhya Pradesh: कमलनाथ ने शिवराज पर साधा निशाना, बोले सौदे से बनी सरकार पर बैठकर लोकतंत्र के सम्मान की बात

Sat, 09 Jul 2022 02:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 09 Jul 2022 02:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज का नाम लेकर कहा कि सौदे से बनी सरकार पर बैठकर लोकतंत्र के सम्मान की बात कर रहे है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Kamal Nath targets Shivraj, talks about respect for democracy by sitting on the government formed by the deal
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज का नाम लेकर कहा कि सौदे से बनी सरकार पर बैठकर लोकतंत्र के सम्मान की बात कर रहे है।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लेकर कहा कि लोकतंत्र की हत्या कर सौदे से बनी अलोकतांत्रिक सरकार पर बैठकर लोकतंत्र के सम्मान की बात कर रहे है। 2020 में लोकतंत्र का सौदा कर मध्यप्रदेश के 5 करोड़ से अधिक मतदाता भाईयों और बहनों का अपमान करने के बाद लोकतंत्र के सम्मान की बात? सौदे की 25 विधान सभा के 56 लाख से अधिक मतदाताओं के मतों का अपमान करने के बाद लोकतंत्र के सम्मान की बात?
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि लोकतंत्र के सम्मान की बात तो आपके मुख से अब अच्छी नहीं लगती? आपने तो लोकतंत्र का अपमान किया है और मध्यप्रदेश के माथे पर लोकतंत्र के सौदे का कलंक भी आपने लगाया है। जनता को तो सौदेबाजी की कीमत भी पता है। लोकतंत्र का पाठ तो जनता ने आपको 2018 में ही पढ़ा दिया था, और फिर पढ़ाने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार कमलनाथ पर हमलावर है। मुख्यमंत्री ने कमलनाथ से नगरीय निकाय चुनाव में वोट नहीं डालने का सवाल पूछा है। साथ ही कहा कि आप लोगों को वोट डालने का कह रहे है, लेकिन खुद वोट नहीं डाल रहे। यह लोकतंत्र का अपमान है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed