फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh Jhabua bypoll results live and update vidhan sabha upchunav result

मध्यप्रदेश: झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया 27804 वोटों से जीते

Thu, 24 Oct 2019 08:44 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: अमित मंडल Updated Thu, 24 Oct 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh Jhabua bypoll results live and update vidhan sabha upchunav result
मध्यप्रदेश - झाबुआ उपचुनाव नतीजा 2019 - फोटो : Amar Ujala

मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट के लिए संपन्न हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के भानू भूरिया को 27804 मतों से हराया।  

विज्ञापन


बता दें कि विधायक गुमान डामोर के इस्तीफे के बाद 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ ही झाबुआ में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। यहां 62.01 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां चुनावी मैदान में 5 प्रत्याशी उतरे। कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया, भाजपा से भानु भूरिया के अलावा तीन निर्दलीय भाजपा के बागी कल्याणसिंह डामोर, नीलेश डामोर और रामेश्वर सिंगाड़ मैदान में उतरे।

विज्ञापन
राउंड कांग्रेस कुल वोट  भाजपा कुल वोट वोटों का अंतर
1 3962 3891 71
2 8482 8008 474
3 12583 11299 1284
4 16523 14521 2002
5 21141 16890 4221
6 24406 19651 4755
7 27603 23552 4051
8 31111 26514 4597
9 35969 28782 7187
10 40084 31135 8949
11 43492 34562 8930
 

लोकसभा चुनाव में कांतिलाल भूरिया हारे

साल 2018 विधानसभा चुनाव में झाबुआ सीट पर कांतिलाल भूरिया के बेटे डॉ. विक्रांत भूरिया कांग्रेस से और गुमानसिंह डामोर भाजपा से खड़े हुए थे। डामोर चुनाव जीत गए थे। मई 2019 के चुनाव में भाजपा ने डामोर को रतलाम सीट से लोकसभा प्रत्याशी बना दिया। उन्होंने कांतिलाल भूरिया को हराया। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed