फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh indore administration will not give permission for marriage till 30 april

इंदौर: कोरोना ने लगाया सात फेरों पर ब्रेक, जिले में 30 अप्रैल तक नहीं होगी कोई भी शादी

Tue, 20 Apr 2021 09:05 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 20 Apr 2021 09:05 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में 30 अप्रैल तक नहीं होगी शादी। जिलाधिकारी ने बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए शादीी को मंजूरी ना देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
madhya pradesh indore administration will not give permission for marriage till 30 april
शादी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस ने बहुत बुरी तरह से कोहराम मचाया हुआ है। मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में कोरोना तेजी से फैल रहा है और इन इलाकों में कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए इंदौर प्रशासन ने 30 अप्रैल तक शादी समारोह को मंजूरी ना देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इंदौर जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने की वजह से यहां 30 अप्रैल तक सभी शादी समारोह को रद्द किया जाता है। मनीष सिंह ने लोगों से अपील की है कि वो शादी की तारीखों को आगे बढ़ा दें। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करने से हमें अस्पतालों में मरीजों की संख्या घटाने में मदद मिलेगी, जो अब पूरी तरह से भर चुके हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मनीष सिंह ने यह भी जानकारी दी कि हाल ही के कुछ दिनों में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के भी कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि कल दो लोगों को पकड़ा गया है और एनएसए के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया है। मनीष सिंह ने आगे कहा कि चाहे अस्पताल हो या दुकानदार, अगर कोई भी शख्स रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उस पर एनएसए के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इंदौर प्रशासन ने शनिवार को ही फैसला कर लिया था कि 12 अप्रैल से जारी कोरोना कर्फ्यू 23 अप्रैल तक बरकरार रहेगा। इसी बीच इंदौर के होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सुरी ने बताया कि अप्रैल और मई में स्थानीय होटलों और वैवाहिक हॉलों में करीब डेढ़ हजार शादियों की बुकिंग थी।


हालांकि कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए ज्यादातर लोगों ने शादियों को रद्द कर दिया है। उन्होंने अनुमान के तौर पर बताया कि इन शादियों के टलने से करीब 200 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। बता दें कि मध्यप्रदेश में इंदौर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। यहां कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत की भी कमी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed