फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh In punishment for theft of goat, the mob tied hands and feet to an electric pole and beat them in ratlam

मध्य प्रदेश: बकरा चोरी की सजा में भीड़ ने दो युवकों को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा

Sun, 07 Nov 2021 06:57 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 07 Nov 2021 06:57 PM IST
सार

रतलाम के ताल थाना क्षेत्र में सेमलिया बामनखेड़ी रोड की यह घटना है। शुक्रवार को यह सब हुआ जिसके वीडियो अब सामने आए हैं। गांव के धन सिंह नामक व्यक्ति का बकरा चुराकर शहजाद और आमीन नामक युवक भाग रहे थे।

विज्ञापन
madhya pradesh In punishment for theft of goat, the mob tied hands and feet to an electric pole and beat them in ratlam
रतलाम में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप चौंक पड़ेंगे। दो युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई। उनके हाथ पैर रस्सी से बांध दिए और दोनों को बिजली के पोल से बांधकर पीटा। कारण सिर्फ इतना कि दोनों ने बकरा चुराया था।

विज्ञापन


दरअसल रतलाम के ताल थाना क्षेत्र में सेमलिया बामनखेड़ी रोड की यह घटना है। शुक्रवार को यह सब हुआ जिसके वीडियो अब सामने आए हैं। गांव के धन सिंह नामक व्यक्ति का बकरा चुराकर शहजाद और आमीन नामक युवक भाग रहे थे। इसी बीच गांववालों को पता चला तो दोनों युवकों को पकड़ लिया। भारी भीड़ लग गई और बजाय पुलिस के पास जाने के लोगों ने मौके पर ही आरोपियों को सजा सुना दी। दोनों को पीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने उनके हाथ पैर रस्सी से बांधे और बिजली के पोल से बांधकर पिटाई की। दोनों युवक हाथ जोडक़र बचने की गुहार लगाते रहे लेकिन भीड़ पीटती रही। 
विज्ञापन


पुलिस ने छुड़वाया युवकों को
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से बचाया और हाथ पैर खुलवाए। दोनों को थाने लेकर पहुंची। यहां दोनों के खिलाफ बकरा चोरी का केस दर्ज किया। इधर भीड़ द्वारा पिटाई किए जाने के वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस का कहना है कि इसकी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed