{"_id":"626c03d04694633b5a0024bd","slug":"madhya-pradesh-in-betul-the-forest-department-is-taking-care-of-the-newborn-black-deer-like-a-human-child-an-employee-has-been-posted-for-the-sake-of-care","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: बैतूल में नवजात काले हिरण को इंसानों के बच्चे की तरह पाल रहा वन विभाग, खातिरदारी के लिए एक कर्मचारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: बैतूल में नवजात काले हिरण को इंसानों के बच्चे की तरह पाल रहा वन विभाग, खातिरदारी के लिए एक कर्मचारी तैनात
Fri, 29 Apr 2022 08:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 29 Apr 2022 08:57 PM IST
सार
बैतूल जिले के भैंसदेही में वन विभाग नवजात काले हिरण की परवरिश कर रहा है। उसका ख्याल बिलकुल इंसानी बच्चे की तरह रखा जा रहा है। समय-समय पर दूध पिलाया जा रहा है। चारे-पानी की व्यवस्था की जा रही है। इतना ही नहीं उसकी खातिरदारी के लिए एक कर्मचारी की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
बैतूल जिले के भैंसदेही में वन विभाग नवजात काले हिरण की परवरिश कर रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भैंसदेही के वन विभाग कार्यालय में काले हिरण का एक माह का बच्चा कुलाचे भरता नजर आ रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी अमित सिंह चौहान ने बताया कि काले हिरण के नर बच्चे को हमारे कर्मचारी द्वारा रोजाना सुबह-शाम एक लीटर दूध दिया जाता है और दूध भी उस बच्चे को निप्पल से पिलाने का कार्य करते हैं ताकि उसे यह ना महसूस हो कि वह अपने परिवार से और अपनी मां से बिछड़ गया है। बच्चा अभी छोटा है। पिछले एक माह से हम उसे एक इंसान के बच्चे की तरह पाल रहे हैं। उसकी हर जरूरत का ध्यान रखने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे कर्मचारी गुलाब इंगले निरंतर उसकी सेवा में लगे रहते हैं। पिछले एक माह में गुलाब इंगले की बातों को काले हिरण का बच्चा समझने लगा है और गुलाब के बिना अब रह नहीं पाता है, इसलिए हमारा कर्मचारी निरंतर उसकी सेवा में लगा रहता है।
अमित सिंह चौहान ने बताया कि हमने आसपास के ग्रामीणों को भी कहा है कि काले हिरण का झुंड दिख जाए तो बच्चे को फिर से उनके साथ छोड़ दिया जाएगा। काला हिरण शेड्यूल वन का प्राणी है, यानी की अत्यंत विलुप्त प्राय प्रजाति के जानवर उसमें रखे गए हैं। इसलिए इसकी विशेष देखभाल करना जरूरी है।
पिछले एक माह से इस काले हिरण के बच्चे की परवरिश वन विभाग कर रहा है। काले हिरण का बच्चा पलशाय के जंगल में बकरियों के झुंड में आ गया था, जिसकी सूचना बकरी चराने वाले किसान ने वन विभाग को दी थी। अफसरों ने काले हिरण के बच्चे को अपने कब्जे में लिया। पहले उसका इलाज कराया गया। फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ने का फैसला भी लिया गया, लेकिन जंगल में काले हिरण का झुंड नहीं मिलने के कारण बच्चे को वन विभाग ने आखिर कार्यालय में ही पालने का फैसला लिया। अधिकारियों का कहना है कि इस काले हिरण के बच्चे को भोपाल के वन विहार में छोड़ने को लेकर कार्रवाई की जा रही है ताकि उसे जंगलों जैसा वातावरण मिल सके।