फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: IAS Niaz Khan dates RSS chief Mohan Bhagwat, says genes of all Indians are same

MP News: कश्मीर फाइल्स पर विवादित कमेंट के बाद अब नियाज खान ने की भागवत की तारीफ, बोले- सभी भारतीयों के जीन एक जैसे

Fri, 03 Jun 2022 01:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 03 Jun 2022 01:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले IAS अफसर नियाज खान फिर सुर्खियों में है। इस बार नियाज ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके महान विचारों काे सलाम करता हूं। हम सब भारतीयों के जीन एक जैसे हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: IAS Niaz Khan dates RSS chief Mohan Bhagwat, says genes of all Indians are same
नौकरशाह नियाज खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू-मुस्लिम रिश्तों पर बयान देकर चर्चाओं में रहने वाले मध्य प्रदेश के IAS अफसर नियाज खान फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार नियाज ने संघ प्रमुख मोहन भागवत की तारीफ की है। उनके दिए बयान पर सहमति जताते हुए कहा कि मैं आपके महान विचारों काे सलाम करता हूं। हम सब भारतीयों के जीन एक जैसे हैं।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग में उपसचिव के पद पर पदस्थ 2015 बैच के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को ट्वीट कर कहा कि "मैं आपके महान विचारों को सलाम करता हूं, आदरणीय मोहन भागवत साहब। सभी भारतीयों के जीन एक जैसे हैं और हमारे पूर्वज भी एक जैसे हैं। हर किसी को अपने तरीके से पूजा करने की आजादी है। सबसे बड़ी बात यह है कि हिंदुओं और मुसलमानों के बीच प्रेम रहना चाहिए। हम सब एक हैं।"
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने ज्ञानवापी विवाद के बीच नागपुर में कहा कि हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना? वह भी तो एक पूजा है। जिन्होंने वह पूजा पद्धति अपनाई वे मुसलमान बाहर से नहीं आए हैं। उन्हें भी समझना चाहिए। उनकी पूजा उधर की है, लेकिन पूजा अलग होने के बावजूद वो हमारे ऋषि-मुनि, राजा, क्षत्रियों के वंशज हैं। हम समान पूर्वजों के वंशज है। देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में हिंदू के साथ मुसलमान भी लड़े थे। भागवत ने कहा कि संघ अब किसी आंदोलन में शामिल नहीं होगा। बता दें कि इससे पहले कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर नियाज की टिप्पणियां चर्चा में थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed