फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Home Minister said - Kamal Nath ji is the first leader of opposition who does not go to the public during any disaster, only keeps on doing politics of tweet.

मध्य प्रदेश: गृह मंत्री बोले- कमलनाथ जी ऐसे पहले नेता प्रतिपक्ष हैं जो किसी भी आपदा के समय जनता के बीच नहीं जाते, सिर्फ ट्वीट की राजनीति करते रहते हैं

Mon, 17 Jan 2022 01:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 01:15 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को पत्रकारों चर्चा की। इसमें उन्होंने कोरोना सहित प्रदेश और उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना भी साधा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Home Minister said - Kamal Nath ji is the first leader of opposition who does not go to the public during any disaster, only keeps on doing politics of tweet.
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पत्रकारों को संबोधित करते हुए। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को पत्रकारों चर्चा की। इसमें उन्होंने कोरोना सहित प्रदेश और उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना भी साधा।

विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,970 नए केस आए हैं। वहीं 2106 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना की संक्रमण दर 9.10% और रिकवरी रेट 94.38% है। प्रदेश में फिलहाल 34973 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में पूरे प्रदेश से कोरोना के 77322 सैंपल लिए गए है। मध्य प्रदेश पुलिस में भी 83 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 538 पुलिसकर्मी के एक्टिव केस के रूप में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ साथी विधायकों ने कॉलेज की परीक्षाएं ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन मोड से करवाने की मांग की है। सरकार सदैव की विधायकों की इस मांग पर भी गंभीरता से विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि एमपी में ओले गिरे, कहीं नहीं दिखे दिग्विजय सिंह। दिग्विजय सिंह पॉलीटिकल पाखंड करते है। हमारे मुख्यमंत्री जा रहे खेत खेत जा रहे हैं और किसानों की समस्या सुन रहे हैं। कमलनाथ जी ऐसे पहले नेता प्रतिपक्ष हैं जो किसी भी आपदा के समय जनता के बीच नहीं जाते हैं सिर्फ ट्वीट की राजनीति करते रहते हैं। ओलावृष्टि की आपदा के समय भी विपक्ष के किसी भी नेता का जनता के बीच नहीं जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
 

चाइनीज मांझे का अवैध व्यापार करने वाले सुधर जाएं
प्रदेश में सरकार चायनीज मांजे की बिक्री पर पहले ही रोक लगा चुकी है। उज्जैन की दुखद घटना के बाद भी चाइनीज मांझे का अवैध व्यापार करने वाले नही सुधरे, तो उनके खिलाफ भी उज्जैन में लिए गए एक्शन की ही तरह मकान-दुकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

बगावत का दौर जारी है
यूपी चुनाव पर बोले बीजेपी कार्यकर्ता बेस पार्टी जहां कहेंगे वहां जाएंगे। यूपी में मुलायम की बहू के बीजेपी में शामिल होने पर बोले सभी जगह बगावत का दौर है परिवार उनके नहीं संभल रहे चाहे सपा का मामला हो चाहे पंजाब में चन्नी का मामला हो। पूर्व पंच सरपंच सीएम के संवाद पर कहा अच्छी बात है हमारे सीएम सभी से बात करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed