फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Home Minister Mishra said – Police commissioner system in Indore-Bhopal will be implemented in this month, preparations are complete

मध्य प्रदेश: गृहमंत्री मिश्रा ने कहा- इसी महीने में लागू हो जाएगी इंदौर-भोपाल में पुलिस कमिश्नर प्रणाली, तैयारियां पूरी हैं 

Wed, 24 Nov 2021 12:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 24 Nov 2021 12:13 PM IST
सार

इंदौर-भोपाल में इसी महीने यानी नवंबर में ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। नोटिफिकेशन अगले हफ्ते तक जारी हो जाएगा। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Home Minister Mishra said – Police commissioner system in Indore-Bhopal will be implemented in this month, preparations are complete
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि इंदौर और भोपाल में पुलिस कमिश्नर प्रणाली एक हफ्ते में यानी नवंबर में ही लागू कर दी जाएगी। इस संबंध में आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। इसी महीने में नोटिफिकेशन जारी होंगे और नए अफसरों की पोस्टिंग भी हो जाएगी। 
विज्ञापन


पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉ. मिश्रा ने कहा कि गृह विभाग द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा जैसे 107/116, 144, 133, पुलिस एक्ट, मोटरयान अधिनियिम, एनएसए, राज्य सुरक्षा अधिनियम (जिला बदर), प्रिजनर एक्ट, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, शासकीय गोपनीय अधिनियम इत्यादि में संशोधन करेंगे। पुलिस को अतिरिक्त अधिकार दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


Koo App

इंदौर और भोपाल में महीने के अंत तक पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू कर दी जाएगी। दोनों ही महानगरों में 05-05 नोटिफिकेशन जारी कर पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू करेंगे।

View attached media content

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 24 Nov 2021

विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की रहेगी व्यवस्था
गृहमंत्री ने कहा कि भोपाल और इंदौर शहरों में इस व्यवस्था को लागू करने के लिये पृथक-पृथक पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त स्तर के कुल 03 अधिकारी, उपायुक्त स्तर के 08 अधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त स्तर के 12 अधिकारी तथा सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के 29 अधिकारी पदस्थ किए जाएंगे। अधिसूचना जिस दिन निकलेगी, उसी दिन पोस्टिंग हो जाएगी। इसे न तो कैबिनेट में लाने की जरूरत है और न ही विधानसभा में ले जाने की जरूरत है। 


नगर निगम सीमा और देहात के थाने भी आएंगे
गृहमंत्री ने कहा कि दोनों ही महानगरों में 5-5 नोटिफिकेशन जारी करेंगे यानी कुल 10 नोटिफिकेशन जारी कर पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू करेंगे। विधि विभाग के परिमार्जन और वित्त विभाग की अनुमति मिलते ही इंदौर और भोपाल में कमिश्नर प्रणाली को लागू कर दिया जाएगा। पुलिस आयुक्त प्रणाली के अंतर्गत इन दोनों ही शहरों के नगर निगम सीमा में आने वाले सभी थाने आएंगे। ऐसे ग्रामीण थाने, जिनमें आधा शहर और आधा ग्रामीण इलाका है, वह भी इसके अंतर्गत ही रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed