फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Home Minister attacks former Vice President, Narottam Mishra said – supporters of tukde-tukde gang are getting exposed, Hamid Ansari said while giving controversial statement that intolerance has increased in India

मध्य प्रदेश: गृह मंत्री का पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर हमला, नरोत्तम मिश्रा बोले– टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक बेनकाब होते जा रहे

Fri, 28 Jan 2022 01:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jan 2022 01:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के विवादित बयान पर पलटवार किया।  
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे उत्तरप्रदेश चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक बेनकाब होते जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Home Minister attacks former Vice President, Narottam Mishra said – supporters of tukde-tukde gang are getting exposed, Hamid Ansari said while giving controversial statement that intolerance has increased in India
नरोत्तम मिश्रा मीडिया से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के विवादित बयान पर हमला बोला है। गृहमंत्री ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जैसे-जैसे उत्तरप्रदेश चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक बेनकाब होते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हामिद अंसारी को देश ने दो बार उपराष्ट्रपति बनाया। इस तरह ऑनलाइन वैश्विक मंच पर राष्ट्र विरोधी बातें करके उन्होंने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेता चाहे कमलनाथ हों जो महान भारत को बदनाम भारत कहते थे। चाहे दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद, राशिद अलवी हों। किसी भी स्तर पर यह राष्ट्रविरोधी बातें करने या राष्ट्र को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि देश को बदनाम करने का प्रोपेगेंडा है। वह धीरे-धीरे आपके सामने आ रहा है।  
विज्ञापन




बता दें पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई-समर्थित संस्था के एक कार्यक्रम में देश के खिलाफ विवादित बातें कही थीं। गणतंत्र दिवस पर इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में अंसारी ने देश के लोकत्रंत की आलोचना की। साथ ही कहा कि भारत में असहिष्णुता बढ़ी है। पूर्व उपराष्ट्रपति के बयान पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने उन पर पलटवार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed