फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Hitanand becomes the state's organization general minister, will replace Suhas Bhagat

मध्य प्रदेश: हितानंद शर्मा बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री, सुहास भगत की जगह लेंगे

Thu, 17 Mar 2022 12:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 17 Mar 2022 12:47 PM IST
सार

हितानंद शर्मा को मध्य प्रदेश भाजपा का नया संगठन महामंत्री बनाया गया है। वह सुहास भगत की जगह लेंगे। भगत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापस बुला लिया गया है। उन्हें मध्य क्षेत्र का बौद्धिक प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Hitanand becomes the state's organization general minister, will replace Suhas Bhagat
हितानंद बने प्रदेश संगठन महामंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन के सह-संगठन मंत्री का दायित्व संभाल रहे हितानंद शर्मा का कद और बढ़ गया है। अब उन्हें भाजपा का नया प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है। वह सुहास भगत की जगह लेंगे। भगत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में मध्य क्षेत्र के बौद्धिक प्रभारी का दायित्व दिया गया है। 
विज्ञापन

 
भाजपा में सह-संगठन मंत्री का दायित्व संभाल रहे हितानंद शर्मा को संगठन का महामंत्री बनाया गया है। शर्मा को मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद उप चुनाव से पहले भाजपा का सह-संगठन मंत्री नियुक्त किया गया था। इससे पहले हितानंद शर्मा विद्या भारती का काम देख रहे थे। शर्मा लंबे समय से आरएसएस में प्रचारक का काम कर रहे थे। सुहास भगत की वापसी के बाद हितानंद के संगठन महामंत्री बनाने की चर्चा थी, लेकिन अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा ने उत्तरप्रदेश चुनाव के बाद संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है। इसे आगामी चुनाव 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी माना जा रहा है। चुनाव से पहले संगठन में अभी और कसावट होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

 
बता दें संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में भगत को वापस बुलाने और मध्य क्षेत्र का बौद्धिक प्रभारी बनाने का फैसला हुआ था। उनका मुख्यालय जबलपुर रहेगा। सुहास भगत को विधानसभा चुनाव के पहले वर्ष 2016 में भाजपा में भेजा गया था। उस समय संगठन और सत्ता में समन्वय को मजबूती देने की आवश्यकता को महसूस करते हुए यह निर्णय लिया गया था l  सुहास भगत ने 6 साल में नई पीढ़ी की भाजपा बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया l मध्य प्रदेश को देश का पहला राज्य बनाया, जहां सभी मंडल अध्यक्ष 40 वर्ष से कम आयु के हैं l सभी महानगरों में युवाओं को जिला अध्यक्ष बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। संगठनात्मक नियुक्तियों में विधायकों के एकाधिकार को समाप्त किया l सिंधिया गुट के साथ समन्वय स्थापित करने में भी सुहास भगत की बड़ी भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed