{"_id":"5e9b1ec18ebc3e6fab412982","slug":"madhya-pradesh-government-officer-says-it-is-factually-wrong-to-say-that-there-is-no-health-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री नहीं, ऐसा कहना गलत, मुख्यमंत्री के पास जिम्मेदारी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री नहीं, ऐसा कहना गलत, मुख्यमंत्री के पास जिम्मेदारी'
Sat, 18 Apr 2020 09:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा है कि यह कहना तथ्यात्मक रूप से गलत है कि राज्य में कोई स्वास्थ्य मंत्री नहीं है, मुख्यमंत्री खुद स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका में हैं। बता दें कि कांग्रेस सांसद विवेक तनखा ने शुक्रवार को कहा था कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग बिना किसी प्रमुख मंत्री के चल रहा है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य विभाग) मोहम्मद सुलेमान ने कहा, 'यह तथ्यात्मक रूप से गलत है कि मेरे पास स्वास्थ्य मंत्री नहीं है। मेरे पास स्वास्थ्य मंत्री है। फिलहाल मुख्यमंत्री ही स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका में हैं। जहां तक इस मुद्दे की वैधानिकता का सवाल है, मेरे लिए यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि एक सरकारी अधिकारी के तौर पर मेरे पास स्वास्थ्य मंत्री है।'
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों के कोरोना के चपेट में आने के सवाल पर उन्बोंने कहा कि इस मुद्दे ने विभाग की छवि को आहत किया है, लेकिन इसका काम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के अभी तक 1355 मामले आ चुके हैं वहीं, 69 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
