फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh government gave compulsory retirement to 16 teachers

मध्यप्रदेश: किताब रखकर भी फेल हुए 16 शिक्षक, सरकार ने दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

Sun, 01 Dec 2019 12:54 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 01 Dec 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh government gave compulsory retirement to 16 teachers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने किताब रखकर दक्षता परीक्षा देने के बावजूद फेल होने पर 16 शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। सरकार ने कुल 84 शिक्षकों के खिलाफ अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने शनिवार को कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि इन शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के तीन मौके दिए गए।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में 30 फीसदी से कम परिणाम देने वाले कुल 5891 शिक्षकों की जून में परीक्षा ली गई थी। इसमें 1351 शिक्षक फेल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिक्षकों को पहले प्रशिक्षण दिया गया बाद में 14 अक्तूबर को किताब रखकर दोबारा परीक्षा करवाई गई। लेकिन इस बार भी 84 शिक्षक फेल या परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इसके बाद से विभाग ने इसपर कार्रवाई की। 
 
शिक्षक कार्रवाई
16 अनिवार्य सेवानिवृत्ति
2 कागजों की जांच होने के बाद होगी कार्रवाई
26 शिक्षकों को चेतावनी के बाद हाई सेकेंडरी से हाई स्कूल वापस भेजा
20 विभागीय जांच (पद से हटाया तक जा सकता)
20 ट्राइबल विभाग को वापस करते हुए कार्रवाई के लिए लिखा गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed