फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Four killed, three children among dead due to collapse of under-construction wall in Raisen

Madhya Pradesh: रायसेन में निर्माणाधीन दीवार गिरने से चार की मौत, मृतकों में तीन बच्चे

Sun, 26 Jun 2022 09:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Jun 2022 09:28 PM IST
सार

हादसा सिलवानी से 14 किलोमीटर दूर ग्राम चंदनपिपलिया में हुआ है। रविवार शाम लगभग 6 बजे अचानक तेज आंधी बारिश में निर्माणाधीन दीवार कच्चे मकान पर गिर गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई, तो चार लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Four killed, three children among dead due to collapse of under-construction wall in Raisen
सिलवानी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। सिलवानी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई, तो चार लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तेज बारिश की वजह से दीवार गिरी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सिलवानी से 14 किलोमीटर दूर ग्राम चंदनपिपलिया में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक मकान का काम चल रहा था। विश्राम अहिरवार और मुन्नालाल अहिरवार एक झोपड़ीनुमा कच्चे मकान में निवास में करते थे। मुन्नालाल अहिरवार की प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान स्वीकृत हुआ था कच्चे मकान से लगकर आवास योजना के तहत मकान निर्माण किया जा रहा था। रविवार शाम लगभग 6 बजे अचानक तेज आंधी बारिश में निर्माणाधीन दीवार कच्चे मकान पर गिर गई। घटना में संध्या पिता विश्राम अहिरवार (8), रितिक पिता अजमेर अहिरवार (5), पूर्वी पिता मलखान अहिरवार (1), अखिलेश पिता मुन्नालाल अहिरवार (30) की मौत हो गई। वहीं, घटना में चार लोग घायल हुए है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य के सिलवानी भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed