{"_id":"619b8da2bfc99d725552ea31","slug":"madhya-pradesh-former-sarpanch-killed-for-protesting-against-setting-up-of-egg-cart-in-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: जबलपुर में अंडे के ठेला लगाने का विरोध करने पर पूर्व सरपंच की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: जबलपुर में अंडे के ठेला लगाने का विरोध करने पर पूर्व सरपंच की हत्या
Mon, 22 Nov 2021 06:01 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 22 Nov 2021 06:01 PM IST
सार
जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में अंडे का ठेला लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर एक व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर पूर्व सरपंच की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडे का ठेला लगाने का विरोध करने पर जबलपुर में एक पूर्व सरपंच की कुछ लोगों ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से गांव में तनाव है। सुरक्षा के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोरा थाना क्षेत्र में ग्राम खसली में यह वारदात हुई। यहां पूर्व सरपंच राजेश पटेल और उसका भाई रविवार रात को घर पर थे। तब श्रीराम बर्मन और शंकर बर्मन उन्हें अपने साथ चाय की दुकान पर ले गए। सरपंच के कार्यकाल के दौरान श्रीराम बर्मन को पटेल का समर्थक माना जाता था। पूर्व सरपंच को इस बात पर आपत्ति थी कि बर्मन समाज सड़क पर अंडे का ठेला लगाता है।
चाय की दुकान पर पूर्व सरपंच और श्रीराम बर्मन की अंडे का ठेला हटाने की बात पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि श्रीराम बर्मन ने शंकर बर्मन, निम्मू और रज्जू के साथ मिलकर दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में राजेश की मौत हो गई। उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से दो गांव में तनाव की स्थिति है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। शेष की तलाश जारी है।