केदारनाथ के रास्ते में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री शिव नारायण मीणा का निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके शिव नारायण मीणा का बुधवार को हृदयाघात से निधन हो गया। मीणा उस समय केदारनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे, जब रास्ते में रूद्रप्रयाग में उन्हें हार्ट अटैक आया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।
Uttarakhand: Former Madhya Pradesh minister Shivnarayan Meena passed away due to heart attack in Rudraprayag, earlier today. He was on his way to Kedarnath Temple. pic.twitter.com/NnBurBE02J
— ANI (@ANI) June 12, 2019विज्ञापन
मीणा के निधन से पूरे राज्य और खास कर कांग्रेस में शोक की लहर है। मीणा मध्यप्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के जाने-माने चेहरे थे। उन्हें कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता था। मीणा चाचौड़ा विधानसभा से चार बार विधायक और राज्य में दो बार मंत्री रह चुके हैं।
उनके पार्थिव शरीर को गुना जिले में पड़ने वाले उनके गांव चाचौड़ा लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। मीणा के निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताते हुए कहा कि पूर्व मंत्री और चांचौडा़ से कांग्रेस के पूर्व विधायक शिवनारायण मीणा के निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि।
पूर्व मंत्री और चांचौड़ा से कांग्रेस के पूर्व विधायक शिवनारायण मीना के निधन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। विनम्र श्रद्धांजलि!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 12, 2019
