{"_id":"617979e23dd7393a4c7e0ef7","slug":"madhya-pradesh-former-army-chief-general-vk-singh-reached-ujjain-after-seeing-mahakal-said-bjp-will-win-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: उज्जैन पहुंचे पूर्व सेनाध्यक्ष, महाकाल दर्शन कर बोले- मप्र में होगी भाजपा की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: उज्जैन पहुंचे पूर्व सेनाध्यक्ष, महाकाल दर्शन कर बोले- मप्र में होगी भाजपा की जीत
Wed, 27 Oct 2021 09:41 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैैन
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:41 PM IST
सार
मीडिया से बातचीत में जनरल वीके सिंह ने कहा कि मप्र के उपचुनावों में भाजपा की जीत होगी। उप्र को लेकर कहा कि अभी तो बहुत काम है और चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा भरने जाना है।
विज्ञापन
पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह उज्जैन पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मप्र में उपचुनावों के प्रचार का शोर थम गया है और अब भाजपा-कांग्रेस हार-जीत के गणित लगा रही है। दोनों ही दलों के नेता जीत के दावे कर रहे हैं लेकिन स्थिति 2 नवंबर को ही स्पष्ट होगी। इसी बीच बुधवार को पूर्व सेना अध्यक्ष भी उज्जैन पहुंचे और मप्र में भाजपा की जीत के दावे किए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पूर्व सेना अध्यक्ष व केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह बुधवार सुबह उज्जैन आए। उज्जैन पहुंचकर अपने समर्थकों के साथ सबसे पहले मकाकाल दर्शन के लिए गए। यहां मंदिर में पूजन किया। इसके बाद उज्जैन में कालिदास अकादमी में चल रहे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में जनरल वीके सिंह ने कहा कि मप्र के उपचुनावों में भाजपा की जीत होगी। उप्र को लेकर कहा कि अभी तो बहुत काम है और चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा भरने जाना है। सिंह ने कहा कि वे उज्जैन में किताब का विमोचन करने आए थे।
विज्ञापन
