{"_id":"6212240d5d4c9e54115c7201","slug":"madhya-pradesh-for-the-first-time-in-the-history-of-indore-five-flyovers-will-be-built-together-will-be-ready-by-2024","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: इंदौर के इतिहास में पहली बार एक साथ बनेंगे पांच फ्लायओवर, 2024 तक हो जाएंगे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: इंदौर के इतिहास में पहली बार एक साथ बनेंगे पांच फ्लायओवर, 2024 तक हो जाएंगे तैयार
Sun, 20 Feb 2022 04:50 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 04:50 PM IST
सार
इंदौर में पहली बार एक साथ पांच फ्लायओवर बनेंगे। बायपास पर इनका निर्माण होगा और 2024 तक ये बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे यातायात का दबाव कम होगा और हादसों में कमी आएगी। सांसद शंकर लालवानी इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपलब्धियों के शहर इंदौर के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। पहली बार शहर के इतिहास में ऐसा होगा जब एक साथ पांच फ्लायओवर बनेंगे। इनके टेंडर जारी हो चुके हैं। इन फ्लायओवर के बनने के बाद ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
रविवार को सांसद शंकर लालवानी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंदौर के बायपास पर पांच नए फ्लायओवर बनाए जाएंगे। इससे बायपास क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। इन पांचों फ्लायओवर के टेंडर जारी हो चुके हैं। दरअसल, सांसद शंकर लालवानी पिछले दो साल से लगातार इसके लिए प्रयास कर रहे थे। पिछले साल पीपल्याहाना फ्लायओवर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद को फ्लायओवर मैन की उपाधि तक दे दी थी। सांसद ने बताया कि ये फ्लायओवर शिप्रा और मांगलिया के बीच अर्जुन बरोदा गांव के पास, बेस्ट प्राइस-झलारिया के पास, लाभगंगा गार्डन एमआर-10 चौराहे पर, रालामंडल चौराहे और राऊ सर्कल पर बनेंगे। बेस्ट प्राइस के पास बनने वाला फ्लायओवर तीन लेयर वाला एलिवेटेड फ्लायओवर होगा। कहा जा रहा है कि संभवत: ये मध्यप्रदेश का अपनी तरह का तीन लेयर वाला पहला ओवरब्रिज होगा। इन पांचों फ्लायओर की लागत करीब 200 करोड़ रुपये है और 18 फरवरी को इनके टेंडर जारी हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि 2024 तक ये बनकर तैयार हो जाएंगे। सांसद शंकर लालवानी ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद भी दिया। कहा कि पिछले साल नितन गडकरी ने इंदौर में इन फ्लायओवर की घोषणा की थी जिसके लिए टेंडर जारी हो गए हैं और विभाग ने दो साल से कम समय में इसे तैयार करने का समय तय किया है। इंदौर बायपास से करीब 35,000 वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं लेकिन ओवरब्रिज नहीं है। इसके चलते हादसों का भय बना रहता है।

सांसद शंकर लालवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
कम होगा यातायात का दबाव
फ्लायओवर बनने से बायपास के आसपास रहने वाले हजारों लोग लाभान्वित होंगे। इनकी जरुरत इसलिए भी है क्योंकि हादसों का भय रहता है और यातायात का दबाव अधिक रहता है। बेस्ट प्राइस झलारिया में फ्लायओवर इसलिए जरूरी है क्योंकि इंदौर से से भोपाल की ओर जाने वाले एवं भोपाल से आने वाले ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव रहता है। इसी मार्ग पर मैरिज गार्डन भी कई हैं और स्कूल आने-जाने वालों का दबाव भी है। रालामंडल चौराहे पर हादसों का भय बना रहता है इस कारण फ्लायओवर की जरुरत है। बायपास पर कई जगह कट पॉइंट भी हैं जो परेशानी का सबब है। अर्जुन बरोदा गांव में गोडाउन और वेयर हाउस की संख्या अधिक है। य़हां भारी वाहनों का दवाब रहता है। कई बार तो वाहन रांग साइड से आते हैं क्योंकि सही दिशा में जाने के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसके अलावा अन्य वाहनों का दबाव भी यहां रहता है। राऊ सर्कल पर ट्रैफिक का दबाव बहुत है। यहां बायपास, एबी रोड, आईआईएम और पीथमपुर-महू के लिए वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। लाभगंगा गार्डन, एमआर-10 चौराहे पर यातायात का दबाव ज्यादा है। यहां भी भारी वाहनों के कारण हादसों का अंदेशा बना रहता है।