फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh First Coronavirus positive case reported in Dhar

मध्यप्रदेश: धार में मिला कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला, इंदौर, भोपाल और उज्जैन पूरी तरह से बंद

Thu, 09 Apr 2020 09:20 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 09 Apr 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh First Coronavirus positive case reported in Dhar
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के धार जिले में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मरीज पाया गया है। धार के कलेक्टर श्रीकांत भनोठ ने बताया कि भक्तियार मार्ग के तीन किलोमीटर के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन

  मध्यप्रदेश में बुधवार को 72 नए मामले सामने आए। इस वजह से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 385 तक पहुंच गई है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लागू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंदौर में बुधवार को कोरोना वायरस से छह और लोगों की जान चली गई। शहर में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि 47 से 59 वर्ष की उम्र के छह पुरुषों ने पिछले तीन दिन में शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ा। इनकी मौत से पहले लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट से पता चला है कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

इंदौर, भोपाल और उज्जैन पूरी तरह से बंद

वहीं इंदौर, भोपाल और उज्जैन को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन तीनों शहरों में कोरोना के सबसे अधिक मामले आए हैं। इसलिए इन्हें पूरी तरह से बंद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से इन जगहों पर जरुरी सामानों की सप्लाई की सुविधा मुहैया करवाने के भी निर्देश दिए हैं। 

खंडवा में पांच पॉजिटिव मामले
खंडवा जिले में कोरोना वायरस के पांच पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। खंडवा की कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल ने कहा कि संक्रमितों की ट्रेसिंग पर काम जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed