फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Energy Minister's statement on power crisis, said – there is no shortage of coal in the state, demand has increased due to increase in heat

मध्य प्रदेश: बिजली संकट पर ऊर्जा मंत्री का बयान, कहा- प्रदेश में कोयले की कमी नहीं, गर्मी बढ़ने से मांग बढ़ी है

Sun, 24 Apr 2022 12:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 12:10 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदेश में बिजली संकट और कोयले की कमी को लेकर कहा कि प्रदेश में कोयले की कमी नहीं है। गर्मी अधिक होने की वजह से खपत बढ़ गई है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Energy Minister's statement on power crisis, said – there is no shortage of coal in the state, demand has increased due to increase in heat
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोयले की कमी और बिजली संकट को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बयान सामने आया है। बिजली संकट को लेकर ऊर्जा मंत्री तोमर का कहना है कि कुछ परेशानियां हैं जिनका समाधान हम युद्ध स्तर पर कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में कोयले कोई कोई कमी नहीं है। गर्मी अधिक बढ़ गई है ऐसे में बिजली की मांग भी बढ़ी है तो उत्पादन भी बढ़ाने की आवश्यकता है। जितनी मात्रा में कोयला चाहिए उतने कोयले की समय पर व्यवस्था हो जाएगी, प्रदेशवासियों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली बार भी कोयला संकट को लेकर सवाल खड़े हुए थे हमने तब भी कहा था कि कोयले की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही कहा कि अगर मध्य प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आ गई तो बात अलग है, लेकिन हम कमी होने का संकट नहीं होने देंगे। इसको लेकर हमने रेल मंत्री, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, कोयला मंत्री से बात की है और हम दिन प्रतिदिन कोशिश कर रहे हैं कि हमें पर्याप्त कोयला प्राप्त हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गर्मी में खपत बढ़ी है जैसे किसी शादी में बारातियों की संख्या 30 के जगह 100 आ जाती है तो उसकी व्यवस्था हमें करनी पड़ती है। अचानक जो मांग बढ़ गई है उसकी व्यवस्था हम कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


मंत्री तोमर ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि जहां-जहां लाइनें खराब है उन लाइनों को बदला जाए, वही फॉल सीलिंग को ठीक करने के लिए 31 मई तक का समय अधिकारियों को दिया है। इसके साथ ही जितने नए सब स्टेशन हाल ही में बनाए गए हैं उनमें स्टाफ की तैनाती भी की जाए। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में रिंग रोड की तर्ज पर अब रिंग मोनो पोल बिजली की लाइन डाली जाएगी ताकि सभी सब-स्टेशन एक दूसरे के साथ कनेक्ट रहें। यदि एक सब स्टेशन में कोई फॉल्ट आता है तो दूसरी जगह से तत्काल सप्लाई दी जा सकेगी। वहीं उन्होंने कहा कि कुछ रिहायशी इलाकों में हाई टेंशन लाइन से समस्या आ रही है,उसके रुट बदलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed