फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Elections 2018: Kamalnath Viral Video, talking about vote percentage in muslim booths

'मुस्लिम वोट 90 फीसदी नहीं पड़े तो...', ये क्या बोल गए कमलनाथ, वीडियो वायरल

Wed, 21 Nov 2018 06:43 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 21 Nov 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Elections 2018: Kamalnath Viral Video, talking about vote percentage in muslim booths
कमलनाथ (फाइल फोटो)
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 28 नवंबर को को होने वाले मतदान से कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कमलानाथ कुछ मुसलमान नेताओं से समुदाय के कम मतदान को लेकर बात कर रहे हैं। वीडियो में कमलनाथ कह रहे हैं कि मुस्लिम बहुल बूथ में अगर 90 फीसदी मतदान नहीं हुआ तो नुकसान होगा। इससे पहले कमलनाथ का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर दिए बयान का वीडियो वायरल हुआ था। 
विज्ञापन

  
खबरों के मुताबिक कमलनाथ का नया वीडियो उस बैठक का है जिसमें वे भोपाल में मुस्लिम समाज के नेताओं के साथ चुनाव में मतदान के प्रतिशत को लेकर चर्चा कर रहे हैं।  कमलनाथ बैठक में उपस्थित लोगों से कह रहे हैं, "प्रदेश में जो मुसलमान बूथ हैं वहां अगर 50-60 प्रतिशत मतदान हुआ है तो क्यों हुआ। 60 प्रतिशत या 90 प्रतिशत मतदान क्यों नहीं हुआ, पिछले चुनाव का पोस्टमॉर्टम करना बहुत जरूरी है। अगर इस चुनाव में मुसलमान समाज के 90 प्रतिशत वोट नहीं पड़े तो हमें बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।" 
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने वीडियो को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर कहा, "कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, भारत और मध्यप्रदेश के खिलाफ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। जिस तरह से देश को बांटने की राजनीति कर रही है, ये घृणास्पद है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ के इस वायरल वीडियो को भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर ने अपने ट्विटर एकाउंट से भी शेयर किया है। खबरों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कमलनाथ मुस्लिम वोट बैंक के लिए साजिश कर रहे हैं। वे मुसलमानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। झा ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग जाएगी और कमलनाथ के खिलाफ शिकायत करेगी और पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed