फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Elections 2018: Congress screening committee decides on seats with 155 single names

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने 155 सिंगल नामों वाली सीटों पर तय किए प्रत्याशी

Thu, 25 Oct 2018 01:26 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 25 Oct 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Elections 2018: Congress screening committee decides on seats with 155 single names
Congress

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 155 सिंगल नामों वाली सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। दिल्ली में बुधवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के तीसरे दिन 75 सीटों को लेकर गहन चर्चा हुई। कमेटी शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति में 70 सीटों के संभावित उम्मीदवारों की सूची देगी।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी की बुधवार को देर रात तक चली बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन हुआ जिसमें विंध्य और महाकोशल सहित वे सीटें भी रहीं, जिनमें कांग्रेस 20 हजार से ज्यादा वोटों से हारी थी। ऐसी 60 सीटें हैं। इनके अलावा 15 वे सीटें हैं जिन पर अब तक सहमति नहीं बनी है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शनिवार तक चलेगी। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 29 और 30 अक्टूबर को इंदौर और उज्जैन के दौरे पर होंगे। राहुल के दौरे के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कमेटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री व कमेटी के दो सदस्यों अजय कुमार लल्लू व नेटा डिसूजा, पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल हुए। इसके पूर्व सिंधिया और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के बीच महाकोशल की सीटों पर चर्चा हुई। 

खबरों के मुताबिक कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति तक 71 सिंगल नामों की सूची पहुंच गई है। स्क्रीनिंग कमेटी दो दिन में 84 सीटों पर सिंगल नाम तय कर चुकी थी। तीसरे दिन 75 सीटों में से ज्यादा से ज्यादा पर सिंगल नाम पर सहमति के लिए देर रात तक चर्चा हुई। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अभी कुछ सीटों पर चर्चा अधूरी रह गई है, जिससे गुरुवार को भी स्क्रीनिंग कमेटी राज्य के नेताओं संग बैठक कर सकती है। 


बड़े शहरों के लिए बाद में होगा प्रत्याशी का एलान 

सूत्रों की मानें तो बड़े शहरों की कुछ सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रत्याशी के नाम का एलान किया जाएगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत कुछ अन्य बड़े शहरों की कुछ सीटों पर भाजपा उम्मीदवार के नाम के एलान के बाद कांग्रेस अपने उम्मीदवार के नाम घोषित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed