राहुल गांधी ने कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बाहों में बाहें डालकर कही ये दिलचस्प बात...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
The two most powerful warriors are patience and time.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 13, 2018
- Leo Tolstoy pic.twitter.com/MiRq2IlrIg
क्या हैं इस वाक्य के मायने?
यह तस्वीर और इसके साथ लिखा ये वाक्य बहुत कुछ कहता है। शायद राहुल गांधी ने ये इशारा किया कि अभी समय कमलनाथ का है और ज्योतिरादित्य को सब्र करना होगा। राजनीतिक जानकारों के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया को शायद 2019 के लोकसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।इससे पहले राहुल गांधी ने गुरुवार देर रात नई दिल्ली में अपने आवास पर मध्यप्रदेश के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद के दोनों दावेदारों कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक की। नवनिर्वाचित विधायकों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के बाद राहुल गांधी ने कमलनाथ के नाम पर अंतिम और आधिकारिक मुहर लगा दी।
