फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh election: political parties given less tickets to muslim candidates

मध्यप्रदेश चुनावः राजनीतिक दलों ने किया मुस्लिम उम्मीदवारों से किनारा

Wed, 14 Nov 2018 12:30 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh election: political parties given less tickets to muslim candidates
मुस्लिम समुदाय के एक कार्यक्रम की फाइल फोटो
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वोटबैंक कहलाने वाले मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवारों को पार्टियों ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी है। कांग्रेस पर हमेशा मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगता रहा है, लेकिन उसने भी वक्त की नजाकत को भांपते हुए इस विधानसभा चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों को लगभग न के बराबर टिकट दिए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा ने कुल मिलाकर 459 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं लेकिन इनमें से मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या सिर्फ चार है। कांग्रेस ने जहां विधानसभा चुनाव में तीन मुस्लिम चेहरे उतारे हैं तो वहीं भाजपा ने पूरे प्रदेश में सिर्फ एक मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट थमाया है।
विज्ञापन


इस चुनाव में भाजपा ने अपनी एकमात्र उम्मीदवार फातिमा रसूल सिद्दीकी को भोपाल उत्तर से टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने भोपाल उत्तर से आरिफ अकील और भोपाल मध्य से आरिफ मसूद को टिकट दिया है और सिरोंज से मसर्रत शाहिद को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में कुल आबादी की लगभग 6 फीसदी आबादी मुसलमानों की है, लेकिन इसके बावजूद बीते दो विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस ने कुल 10 मुस्लिम प्रत्याशी ही मैदान में उतारे हैं। 2013 चुनाव की बात करें तो भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी सिर्फ एक मुस्लिम प्रत्याशी आरिफ बेग को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने 5 मुस्लिम प्रत्याशियों आरिफ अकील, फिरोज अहमद खान, अब्दुल मजीद खान, आरिफ मसूद और यूसूफ काडापा को मैदान में उतारा था।

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि कांग्रेस हिंदु वोटों को अपनी तरफ करने के लिए भाजपा की राह पर चल रही है, जबकि मुस्लिम वोट तो पार्टी से जुड़ा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed