{"_id":"5be2aa2abdec2269602c575b","slug":"madhya-pradesh-election-congress-leader-pratap-singh-uikey-left-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश चुनावः टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री ने छोड़ी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश चुनावः टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री ने छोड़ी कांग्रेस
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Nov 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
प्रताप सिंह उइके की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद से ही रोजाना बगावत के सुर देखने को मिल रहे हैं। घोड़ाडोंगरी सीट से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री प्रताप सिंह उइके ने कांग्रेस छोड़ दी है। दूसरी तरफ इसी सीट पर राज्य महिला आयोग सदस्य गंगा उइके ने भी आयोग से इस्तीफा देने और निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।
उन्होंने कहा कि वे 8 नवंबर को आयोग सदस्य पद से इस्तीफा देकर नामांकन जमा करेंगी। वहीं बैतूल सीट से भाजपा का टिकट मांग रहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्णलता महस्की ने भाजपा से नामांकन पत्र जमा कर दिया।
आमला विधानसभा से एक निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर पंडोले खर्चीले चुनाव के विरोध में दंगल के पहलवान की तर्ज पर 8 नवंबर को लंगोट पहनकर साइकिल से बैतूल आएंगे और नामांकन फार्म जमा करेंगे। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है।