फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh election: Amit shah attack congress and Rahul Gandhi in a rally

कांग्रेस में रहकर भी भाजपा का प्रचार करते हैं राहुल गांधी: अमित शाह  

Thu, 15 Nov 2018 02:30 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Nov 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh election: Amit shah attack congress and Rahul Gandhi in a rally
अमित शाह का राहुल पर हमला - फोटो : Amar Ujala
विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने बड़वानी में चुनावी सभा कर कांग्रेस पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों के योगदान का भी जिक्र करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा।  
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस में ना नेता हैं, ना नीति है और ना ही सिद्धांत है। कांग्रेस 15 साल बाद एमपी का विकास याद दिला रही है। याद करो बंटाधार का वो शासन। अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल अक्सर अपने हर भाषण में पीएम मोदी का जिक्र करते हैं। वह कांग्रेस में रहकर भी भाजपा का प्रचार करते हैं। 
विज्ञापन


भीमा नायक का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि इनका नाम मध्यप्रदेश के वीर योद्धाओं में लिया जाता है, लेकिन कांग्रेस ने कभी आदिवासियों का सम्मान नहीं किया।

शाजापुर जनसभा में अमित शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, लेकिन कांग्रेस बताए कि राज्य में उनका नेता कौन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


अमित शाह इसके बाद शाजापुर और उज्जैन के बड़नगर में भी चुनावी सभा करेंगे। वह 7 दिन तक मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। राज्य में 28 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होना है। मतगणना 11 दिसंबर को होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed