फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh: DRI Indore team caught hasish more than a quintal in Narsinghpur

मध्यप्रदेश: नेपाल से लाई गई एक क्विंटल हशीश जब्त, डीआरआई की गिरफ्त में सात आरोपी

Thu, 08 Oct 2020 02:44 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 08 Oct 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh: DRI Indore team caught hasish more than a quintal in Narsinghpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने नेपाल से तस्करी के जरिए लाई गई 117 किलोग्राम हशीश बरामद करते हुए मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थों के काले बाजार में इस खेप की कीमत छह करोड़ रुपये आंकी जा रही है। डीआरआई ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


विज्ञप्ति में बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस की मदद से मंगलवार और बुधवार को चलाए गए अभियान के दौरान नरसिंहपुर जिले में एक राजमार्ग पर दो कारों को रोका गया। तलाशी लिए जाने पर इनमें से कुल 117 किलोग्राम हशीश मिली।
विज्ञापन



विज्ञप्ति के मुताबिक शातिर तस्करों ने दोनों कारों के भीतर हशीश छिपाने के लिए खास जगह बनाई थी। ये कारें उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु में पंजीकृत हैं। विज्ञप्ति में बताया गया कि मादक पदार्थ की बरामद खेप नेपाल से तस्करी के जरिए भारत लाई गई थी। इसके बाद इसे उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश के रास्ते चेन्नई ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति के मुताबिक हशीश की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed