फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Doctor accused of forced prostitution by his wife

मध्यप्रदेश: डॉक्टर पर उसकी पत्नी ने लगाया जबरन वेश्यावृत्ति का आरोप

Wed, 07 Aug 2019 01:26 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 07 Aug 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
MP News: Doctor accused of forced prostitution by his wife
प्रतीकात्मक तस्वीर

भोपाल के चूनाभट्टी के पास पॉयजन एंटी एजिंग स्किन क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर अभिनीत गुप्ता के खिलाफ उनकी पत्नी ने माधौगढ़ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर में पत्नी के आरोप है कि पति अभिनीत गुप्ता समलैंगिक है और क्लीनिक की आड़ में पब, जिम, वेश्यावृत्ति और फर्जी दवाओं का कारोबार करता है। 

विज्ञापन


पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने उससे भी जबरन वेश्यावृत्ति करवाई। दोनों ने इसी साल मार्च में भोपाल में शादी रचाई थी। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही अभिनीत को गिरफ्तार करने भोपाल जाएंगे।  
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी मिलते ही डॉक्टर का कहना है कि पत्नी व उसका परिवार उसे पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। डॉ ने बताया कि मैंने शादी के अगले महीने ही अप्रैल में अदालत में तलाक की अर्जी दायर कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी द्वारा एफआईआर में कहा गया है कि पति अभिनीत व उसके परिवार वाले शादी के बाद से ही उसे परेशान कर रहे थे और उसे 25 लाख रुपये के लिए दबाव बना रहे थे। एफआईआर में अप्राकृतिक कृत्य और वेश्यावृत्ति की धाराओं का उल्लेख किया गया है। एफआईआर में डॉ अभिनीत के अलावा उनके पिता व उनकी बहन व अन्य परिवार वालों को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed