{"_id":"5e26c0478ebc3e4b425e0f76","slug":"madhya-pradesh-devas-fight-between-jitu-patwari-and-bjp-mp-mahendra-singh-solanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: मंत्री जीतू पटवारी और भाजपा सांसद सोलंकी के बीच तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: मंत्री जीतू पटवारी और भाजपा सांसद सोलंकी के बीच तीखी नोकझोंक
Tue, 21 Jan 2020 02:52 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
mahendra singh solanki- jeetu patwari
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के देवास जिला योजना समिति की बैठक में कमलनाथ सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और देवास से भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज राजानी के बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। वहीं, इस बात को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बैठक के दौरान मंत्री जीतू पटवारी ने भाजपा सांसद को बैठक से बाहर निकलने के लिए बोल दिया। इस पर सांसद सोलंकी ने कहा कि आप अठारह लाख लोगों का अपमान कर रहे हैं, जिन्होंने मुझे सांसद चुना। वहीं मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि बैठक के दौरान भाजपा सांसद ने मेरा व्यक्तिगत अपमान किया है। वहीं कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर काले झंडे दिखाकर भाजपा सांसद का विरोध करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
