{"_id":"624dc6f36769216c815b4d41","slug":"madhya-pradesh-demonstration-of-anganwadi-workers-delegation-met-kamal-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रतिनिधिमंडल ने कमलनाथ से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रतिनिधिमंडल ने कमलनाथ से की मुलाकात
Thu, 07 Apr 2022 04:16 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 07 Apr 2022 04:16 PM IST
सार
कामगार कांग्रेस के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर घोषणाओं को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ से मुलाकात करने पहुंची आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कामगार कांग्रेस के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार उनसे की गई घोषणा को पूरा नहीं कर रही है। ऐसे में उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
कामगार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष बिसेन ने कहा कि प्रदेश में आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन करने वाली महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं पिछले 15 दिनों से अधिक समय से हड़ताल पर हैं। इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों पर चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी कांग्रेस आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों के साथ खड़ी है। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वह भी उनके साथ खड़े रहेंगे। संगठन प्रतिनिधिमंडल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में बढ़ाए गए 15 सौ रुपये रोके जाने को लेकर भी चर्चा में अपनी बात रखी। कामगार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष बिसेन ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की हर लड़ाई में जिले से लेकर राजधानी तक कामगार कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और उनके हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर उनकी मांगें पूर्ण होने तक खड़ी रहेगी।