फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Deepotsav program in Chitrakoot and Orchha on Ramnavmi, Jyotiba Phule Jayanti will be celebrated on 11th April

मध्य प्रदेश: रामनवमी पर चित्रकूट और ओरछा में दीपोत्सव कार्यक्रम, 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जयंती मनाई जाएगी

Thu, 07 Apr 2022 09:23 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Apr 2022 09:23 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी सप्ताह प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। रामनवमी पर चित्रकूट और ओरछा में दीपोत्सव कार्यक्रम तथा 11 अप्रैल को दमोह में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई जाएगी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Deepotsav program in Chitrakoot and Orchha on Ramnavmi, Jyotiba Phule Jayanti will be celebrated on 11th April
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी सप्ताह प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर होने वाले अगल-अलग कार्यक्रमों के लिए स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। रामनवमी पर चित्रकूट और ओरछा में दीपोत्सव कार्यक्रम तथा 11 अप्रैल को दमोह में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने निवास में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ और वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कटनी, सतना, निवाड़ी और दमोह कलेक्टर के साथ चर्चा कर प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम के अनुसार 07 अप्रैल को कटनी में विकास कार्यों के लोकार्पण, स्लीमनाबाद में विद्युत देयक माफ किए जाने से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण, रामनवमी पर 10 अप्रैल को चित्रकूट और ओरछा में दीपोत्सव कार्यक्रम तथा 11 अप्रैल को दमोह में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती एवं रायसेन में जलाभिषेक अभियान होना है। बैठक में मुख्यमंत्री ने इन कार्यक्रमों के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने चारों कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों के लिए सुविधाजनक बैठक व्यवस्था, गर्मी को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी के उचित प्रबंध रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट में मंदाकिनी नदी तथा भगवान कामतानाथ जी के महत्वपूर्ण श्रद्धा स्थल हैं। यहां आसपास स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट और ओरछा में होने जा रहे दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चौहान ने कहा कि चित्रकूट और ओरछा का दृश्य भव्य और दिव्य लगना चाहिए। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों ही प्रदेशों के चित्रकूट की भव्यता में कोई अंतर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed