{"_id":"6187f38367a8f90708632fa2","slug":"madhya-pradesh-dead-bodies-of-missing-lover-couple-found-in-well-in-jabalpur-suspicion-of-honor-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: घर से लापता प्रेमी युगल की कुंए में मिली लाशें, ऑनर किलिंग का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: घर से लापता प्रेमी युगल की कुंए में मिली लाशें, ऑनर किलिंग का संदेह
Sun, 07 Nov 2021 09:11 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:11 PM IST
सार
रविवार की दोपहर 3 बजे युवती व उसके प्रेमी निलेश उर्फ नीलू साहू की लाश उतराते हुए मिली। जिस कुंए में लाशें मिली वह उसके घर के पीछे सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। लाशें भी मृतक के रिश्तेदार द्वारा देखी गयी है।
विज्ञापन
जिस कुंए में लाशें मिली वह उसके घर के पीछे सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
बरेला थानान्तर्गत ग्राम परतला में घर से लापता प्रेमी युगल की लाशें कुंए में उतराती हुई मिली। जिस कुंए में लाशें मिली वह मृतिका के घर से महज सौ मीटर दूरी पर स्थित है। इस कारण इसे ऑनर किलिंग का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी बरेला अपूर्वा किलेदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम परतला निवासी पूजा पटेल पिता हरदू पटेल उम्र 20 साल 3 नवम्बर की शाम को घर से अचानक लापता हो गयी थी। जिसके लापता होने की रिपोर्ट परिजनों द्वारा बरेला थाने में दर्ज करवाई गयी थी। रविवार की दोपहर 3 बजे युवती व उसके प्रेमी निलेश उर्फ नीलू साहू की लाश उतराते हुए मिली। जिस कुंए में लाशें मिली वह उसके घर के पीछे सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। लाशें भी मृतिका के रिश्तेदार द्वारा देखी गयी है।
विज्ञापन
युवक बरेला निवासी है तथा सब्जी का धंधा करता था। युवक के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं है। पुलिस से सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर लाशों को पंचनामा कार्यवाही के लिए पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मृतकों के शरीर में चोट के निशान नहीं है और पुलिस ऑनर किलिंग सहित अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
