फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Dabang crushed woman with tractor over land dispute

मध्य प्रदेश: जमीन विवाद पर दबंगों ने ट्रैक्टर से महिला को कुचला, बुजुर्ग को पीटा

Sun, 21 Jul 2019 05:49 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 21 Jul 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Dabang crushed woman with tractor over land dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने 30 वर्षीय एक आदिवासी महिला को कथित रूप से ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दबंगों के हमले में महिला के वृद्ध ससुर भी घायल हो गए। यह घटना सिंगरौली जिला मुख्यालय से करीब 60 किलामीटर दूर जियावन थाना क्षेत्र के ढिलरी गांव में शुक्रवार को हुई।

विज्ञापन


जियावन पुलिस थाना प्रभारी नेहरू सिंह ने रविवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि किरण कोल की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने और उसके ससुर विशेषर कोल की पिटाई करने के मामले में मुख्य आरोपी प्रभाकर बैस और बंधु बैस को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लालपति बैस फरार है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ये तीनों आरोपी ग्राम ढिलरी में चार वर्ष पूर्व कथित रूप से उनके द्वारा बेची गई जमीन पर कब्जा करने के लिए गये और ट्रैक्टर से जोताई करने लगे। इस जमीन पर पिछले 30 वर्ष से विशेषर कोल का कब्जा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि इसे देखकर विशेषर कोल और उसकी बहू किरण कोल वहां पहुंच गये और जोताई कार्य को रोकने लगे। दोनों पक्षों ने इस जमीन पर अपना-अपना दावा जताया जिससे वाद विवाद बढ़ता गया।उन्होंने कहा कि इससे आक्रोशित होकर प्रभाकर बैस ने किरण कोल के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके ससुर को लाठियों से पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया।


सिंह ने बताया कि दोनों को तुरंत इलाज के लिए पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अगले दिन शनिवार को किरण को बेहतर इलाज के लिए सिंगरौली जिला चिकित्सालय ले जाया लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 294, 323, 504 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed