फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Cunning thieves also took away the hard disk of CCTV in Chhatarpur, a case of theft of Rs 4.45 lakh

मध्य प्रदेश: छतरपुर में चालाक चोर CCTV की हार्डडिस्क भी ले गए, 4.45 लाख रुपये की चोरी का मामला

Wed, 08 Dec 2021 08:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 08 Dec 2021 08:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में चालाक चोर अपने साथ CCTV की हार्ड डिस्क भी ले गए। मामला उप्पल एंड संस में करीब 4.5 लाख रुपये की चोरी का है। पुलिस जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Cunning thieves also took away the hard disk of CCTV in Chhatarpur, a case of theft of Rs 4.45 lakh
छतरपुर के चोर अपने साथ सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी ले गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड इलाके में उप्पल एंड संस में चोरी हुई है। चोर इतने चालाक थे कि अपने साथ CCTV की DVR की हार्ड डिस्क भी ले गए हैं। ताकि दुकान संचालक और पुलिस को CCTV फुटेज न मिल सके।
विज्ञापन


उप्पल एंड संस में कृषि सामान की बिक्री होती है। दुकान संचालक ने बताया कि दुकान में 4.5 लाख रुपये नकद रखे थे। चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी की है। CCTV कैमरे तोड़ दिए। DVR हार्ड डिस्क भी साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सचिन शर्मा और एएसपी विक्रम सिंह के साथ ही कोतवाली पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि उप्पल एंड संस का एग्रीकल्चर और हार्डवेयर का कारोबार है। पड़ोस की दीवार में सेंध लगाकर चोर घुसे थे। CCTV की DVR हार्ड डिस्क चोर अपने साथ ले गए हैं। हम अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं। हम फोरेंसिक, हैंडप्रिंट्स और डॉक स्क्वाड की मदद से चोरों को तलाश लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed