{"_id":"5e6ccb7f8ebc3ea4b2480617","slug":"madhya-pradesh-crisis-bjp-delegation-met-governor-lalji-tandon-requested-for-floor-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भाजपा ने रविवार को विशेष सत्र बुलाने की मांग की, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भाजपा ने रविवार को विशेष सत्र बुलाने की मांग की, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
Sat, 14 Mar 2020 05:48 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अमित कुमार
Updated Sat, 14 Mar 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल लालजी टंडन के साथ पूर्व सीएम शिवराज
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में उठी सियासी उथल-पुथल के बीच भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। भाजपा सदस्यों ने राज्य में 16 मार्च से पहले विधानसभा का सत्र बुलाने और शक्ति परीक्षण कराने की मांग वाला पत्र सौंपा। उधर, कांग्रेस ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है।
उन्होंने यह भी मांग की है कि शक्ति परीक्षण की वीडियोग्राफी की जाए। राज्यपाल से मिलने पहुंचे भाजपा नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा और भूपेंद्र सिंह शामिल थे।
मध्य प्रदेश में पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने के साथ ही राज्य की सियासी समीकरण बदल गए हैं। सिंधिया समर्थक 22 कांग्रेसी विधायक बागी हो गए हैं। इस वजह से कमलनाथ सरकार पर खतरा मंडराने लगा है।
खरीद फरोख्त की आशंका के चलते कांग्रेस ने अपने विधायकों को जयपुर में रखा हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष एनसी प्रजापति ने 22 बागी विधायकों को 15 मार्च तक पेश होने के लिए दोबारा नोटिस जारी किया है। बता दें कि इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने बागी विधायकों को अलग-अलग तारीखों में मिलने के लिए बुलाया था।
अपनी सरकार पर उठे संकट के बावजूद मुख्यमंत्री कमलनाथ यही दावा कर रहे हैं कि उनके पास पर्याप्त बहुमत है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर विधायकों को अपने खेमे में शामिल करने के लिए खरीद फरोख्त की कोशिश का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि आगामी विधानसभा सत्र में बहुमत परीक्षण के लिए तैयार हैं। हालांकि भाजपा 16 मार्च से बहुमत परीक्षण कराने की बात कह रही है।
याद रहे कि भाजपा के खेमे में आए सिंधिया को पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। सिंधिया ने बुधवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और गोपाल भार्गव भी मौजूद रहे।
कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
मध्यप्रदेश विधानसभा के 16 मार्च से 13 अप्रैल तक चलने वाले सत्र को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी ने व्हिप में कहा है कि कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को आगामी बजट सत्र में पूरे समय विधानसभा में उपस्थित रहने और मतदान की स्थिति में सरकार के पक्ष में अपना मत देने के लिए कहा है। बता दें कि कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने पार्टी की ओर से जारी किया है।

Madhya Pradesh: The BJP delegation gave a letter to Governor Lalji Tandon today, requesting him to hold an Assembly Session before 16th March and conduct floor test. They have also requested the Governor for videography of the floor test. https://t.co/8eovaMF1Yy pic.twitter.com/PC46eDcrwN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 14, 2020