फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Corona Cases News Update: 1033 new cases in the state, 512 in Indore, 169 in Bhopal

MP Corona Cases: इंदौर में 512, भोपाल में 169 नए केस, प्रदेश में नए मामलों की संख्या 1000 पार

Thu, 06 Jan 2022 11:38 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 06 Jan 2022 11:38 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। इंदौर में 24 घंटे में 512, जबकि भोपाल में 169 नए केस सामने आए हैं। 24 घंटों में नए केस की संख्या बढ़कर 1033 हो गई है। इससे एक्टिव केस बढ़कर 2,475 हो गए हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Corona Cases News Update: 1033 new cases in the state, 512 in Indore, 169 in Bhopal
एमपी में कोरोना केसेस तेजी से बढ़ रहे हैं। - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। एक दिन में 1033 नए केस सामने आए हैं। इनमें आधे से अधिक अकेले इंदौर से हैं, जहां 512 नए केस 24 घंटों में मिले हैं। दूसरी लहर में मई में इतने मरीज इंदौर में मिले थे। भोपाल में नए केस की संख्या 192 है, जिसमें 20 डॉक्टर भी शामिल हैं। शिवपुरी एसपी राजेश चंदेल भी पॉजिटिव हो गए हैं। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में इंदौर-भोपाल के बाद सबसे अधिक केस ग्वालियर और जबलपुर में मिले हैं, जहां 24 घंटे में क्रमशः 87 और 70 नए मामले मिले हैं। उज्जैन भी नए केस के मामले में हॉटस्पॉट बनता जा रहा है, जहां 24 घंटे में 35 केस मिले हैं। इससे प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2,475 हो गई है और पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1.47% हो गया है। राज्य सरकार ने प्रदेश में कोरोना काबू करने के लिए सख्त उपाय किए हैं। नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। साथ ही बड़े मेलों के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। शादियों में मेहमानों की संख्या 250 और अंतिम संस्कार में 50 तक सीमित की गई है। प्रदेश में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को लेकर सख्ती की जा रही है। स्कूल-कॉलेज 50 प्रतिशत अटेंडेंस के साथ लगते रहेंगे। जिम, सिनेमा हॉल में तभी इंट्री मिलेगी, जब वैक्सीन के दोनों डोज लगे होंगे। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में कोरोना के हॉटस्पॉट
इंदौर     512
भोपाल     169
ग्वालियर      87
जबलपुर     70
उज्जैन     35
विदिशा      15
रतलाम     14
बैतूल     13
शहडोल     13
शिवपुरी     12














5 जनवरी को कोई मौत नहीं
राहत की बात यह है कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, पर 5 जनवरी को एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। अब तक प्रदेश में 10,535 मौतें हुई हैं, जिनमें इंदौर में सर्वाधिक 1397 और भोपाल में 1005 मौतें कोरोना से दर्ज हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed