फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Controversy over the matter of chatting with another girl, doctor killed a live-in nurse and hanged her

Madhya Pradesh: किसी और लड़की से चैटिंग की बात पर विवाद, डॉक्टर ने लिव इन में रह रही नर्स की हत्या कर फंदे से लटकाया

Sun, 19 Jun 2022 04:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Jun 2022 04:31 PM IST
सार

मामला जबलपुर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हरपुरा इलाके का है। पुलिस ने बताया कि इटावा की रहने वाली नर्स सोनम यादव यहां एक डॉक्टर संजीव शर्मा के साथ रिलेशन में थी और तीन दिन पहले ही रहने आई थी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Controversy over the matter of chatting with another girl, doctor killed a live-in nurse and hanged her
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक डॉक्टर ने उसके साथ लिवइन में रही रही नर्स की हत्या कर दी। फिर आत्महत्या दिखाने के लिए उसे पंखे से लटका दिया। पुलिस ने शंका के आधार पर जब डॉक्टर से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। दोनों का विवाद किसी तीसरी लड़की की चैटिंग पर हुआ था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जबलपुर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हरपुरा इलाके का है। पुलिस ने बताया कि नर्स सोनम यादव यहां एक डॉक्टर संजीव शर्मा के साथ रिलेशन में थी और तीन दिन पहले ही रहने आई थी। पुलिस को उसके फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। बाद में पहुंच डॉक्टर ने शव देख हंगामा मचाना शुरू कर दिया। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने डॉक्टर से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई।  उसने अपना गुनाह स्वीकार कर बताया कि नर्स सोनम यादव उसकी लिव इन पार्टनर थी और दोनों में व्हाट्सएप चैटिंग को लेकर विवाद हुआ था। बीती रात सोनम ने मोबाइल में किसी अन्य लड़की के साथ अश्लील चैटिंग देख ली थी। इसी के बाद दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में संजीव ने सोनम का गला दबा दिया। आत्महत्या दिखाने के लिए उसकी लाश को पंखे से लटका भी दिया था और मौके से भाग गया था। 
विज्ञापन


सीएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया है कि शुरुआत में ही मामला संदिग्ध लग रहा था। पुलिस ने डॉक्टर संजीव शर्मा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वही लड़की के घरवालों को उत्तर प्रदेश में खबर दे दी गई है। संजीव शर्मा रुद्राक्ष अस्पताल का अपने चिकित्सक मित्र के साथ संचालन करता है। यहीं नर्स की ट्रेनिंग ले रही सोनम से उसकी मित्रता हो गई थी। दोनों में काफी घनिष्ठता थी। सोनम डॉक्टर के यहां अक्सर आती-जाती थी। तीन दिन पहले ही वह यहां रहने आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी अमित कश्यप का कहना है कि डॉ. संजीव शर्मा रंगीन मिजाज का है उसके यहां अलग-अलग समय पर अलग-अलग लड़कियां आती रही हैं। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि सोनम यादव यूपी के इटावा की रहने वाली थी। आरोपी संजीव शर्मा व्यापम कांड में भी वांछित रहा है। जबकि सोनम नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed