फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: congress MLA Intimidated collector n officers, video viral

वीडियो : कांग्रेस विधायक ने कलेक्टर को ट्रांसफर की धमकी, सरकार ने कर दिया तबादला

Sat, 22 Dec 2018 12:00 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Published by: यशवीर सिंह Updated Sat, 22 Dec 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: congress MLA Intimidated collector n officers, video viral
कलावती भूरिया
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद का उन्माद भरा विवादित बयान उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले की में जीत दर्ज करने वाली महिला कांग्रेस विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जोबट विधायक कलावती भूरिया का यह वीडियो गुरुवार को जिले के कट्ठीवाड़ा का बताया जा रहा है जिसमें वह कलेक्टर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करती सुनाई दे रही हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में कांग्रेस विधायक भूरिया कलेक्टर को धमका रही हैं और कह रही हैं कि अब कुछ ही दिन और अधिकारी अलीराजपुर जिले की 'रोटी खा लें'। क्योंकि इसके बाद कलेक्टर यहां रह नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

 



इतना ही नहीं,विडियो में कलावती भूरिया कलेक्टर समेत कुछ और कर्मचारियों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करती सुनाई दे रही हैं। विधायक बनने के बाद एक सभा में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दिया। कड़े लगजे में उन्होने कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली सुधार लें। इस विडियो में जीत के बाद मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए भूरिया ने कहा कि आप लोगों को अब डरने की जरूरत नहीं है।
 

पहली बार विधायक चुनी गईं कलावती भूरिया कांग्रेस के ही स्थानीय सांसद कांतिलाल भूरिया की भतीजी भी हैं। 18 साल से कलावती झाबुआ की जिला पंचायत अध्यक्ष थीं और इस बार विधानसभा चुनाव में जीत कर अलीराजपुर जिले के जोबट से वह अब विधायक बनी हैं।


 

खास बात यह है कि मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है । अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा को वहां से हटा दिया गया है और सीहोर ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed