फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM will be on election tour from 6 to 19 February, demand of state leaders in assembly election campaigns

मध्य प्रदेश: 6 से 19 फरवरी तक चुनावी दौरों पर रहेंगे सीएम, विधानसभा चुनाव प्रचारों में प्रदेश के नेताओं की डिमांड

Fri, 04 Feb 2022 05:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 05:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 से 19 फरवरी तक चुनावी दौरे पर रहेंगे। सीएम उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी उत्तराखंड के चुनावी दौरे पर हैं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM will be on election tour from 6 to 19 February, demand of state leaders in assembly election campaigns
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रचारों में पार्टी की तरफ से बड़ी भूमिका रहे हैं। सीएम 6 से 19 फरवरी तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनावी दौरों पर रहेंगे। मध्य प्रदेश के भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की विधानसभा चुनाव प्रचार में भारी डिमांड देखी जा रही है। कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी पांच राज्यों के चुनावी प्रचार में इन दिनों व्यस्त हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उत्तराखंड में आज  कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में जल्द ही विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होनी हैं। पांच राज्यों के चुनाव प्रचारों में मध्य प्रदेश के नेताओं की काफी डिमांड है। सीएम चौहान हाल ही में गोवा के चुनावी दौरे से वापस लौटे हैं और जल्द ही वे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए जाने वाले हैं।
विज्ञापन

 
6 से 10 फरवरी तक उत्तराखंड में रहेंगे सीएम

सीएम चौहान 6 फरवरी से उत्तराखंड के चुनावी दौरे में रहेंगे। वे यहां 7, 10 और 11 फरवरी को चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13 से 19 फरवरी तक यूपी में करेंगे प्रचार
उत्तराखंड के बाद सीएम 13 से 19 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 14, 18 और 19 फरवरी को सीएम भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बता दें सीएम यूपी में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। स्थानीय स्तर पर उनकी जनसभाएं कराने की भारी मांग की जा रही है। 


उत्तराखंड के चुनावी दौरे पर दिग्विजय सिंह
कांग्रेस सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उत्तराखंड के चुनावी दौरे पर हैं। कांग्रेस ने उत्तर भारत के विधानसभा चुनावों में समन्वय का कार्य पूर्व सीएम कमलनाथ को सौंपा है। वहीं दिग्विजय सिंह को चुनाव प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। दिग्विजय सिंह प्रचार के दौरान भाजपा की कमियों को गिनाकर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट जुटाने में लगे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed