फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM Shivraj visited hail affected Vidisha and Rajgarh districts, said - dishonesty and corruption cannot be tolerated on the rights of the poor

ओला प्रभावित किसानों के बीच शिवराज: मध्य प्रदेश में गरीबों के राशन वितरण में गड़बड़ी के जिम्मेदार अफसरों पर गिरी गाज, सीएम ने मंच से ही सस्पेंड किया

Sat, 15 Jan 2022 06:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 06:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ओला प्रभावित विदिशा जिले की लटेरी तहसील और राजगढ़ जिले के छायनगांव का दौरा किया। ओलावृष्टि से खराब फसलों की जानकारी लेते हुए सीएम ने प्रभावित किसानों को मदद प्रदान करने का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM Shivraj visited hail affected Vidisha and Rajgarh districts, said - dishonesty and corruption cannot be tolerated on the rights of the poor
सीएम शिवराज ने किया विदिशा और राजगढ़ जिले का दौरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ओला प्रभावित विदिशा जिले की लटेरी तहसील और राजगढ़ जिले के छायनगांव का दौरा कर ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की जानकारी ली। सीएम ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया। राजगढ़ जिले की फसलों की क्षति के निरीक्षण भ्रमण में शिकायतें मिलने पर प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी एस. के. वर्मा, खाद्य निरीक्षक खिलचीपुर जसराम जाटव और फूड इंस्पेक्टर हर्ष दीक्षित को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निलंबित कर दिया है, साथ ही राजगढ़ जिले में एक फूड इंस्पेक्टर को भी सीएम ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


विदिशा के उनारसी कला गांव में ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का जायजा लेते हुए सीएम ने किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि किसान भाई-बहन चिंतित न हों, सरकार हरसंभव सहायता करेगी। ये चुनौती का वक्त है लेकिन हम आपको पार ले जाने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन


विदिशा जिले के बाद सीएम ओला प्रभावित राजगढ़ जिले के छायनगांव पहुंचे। खेतों में खराब फसलों का निरीक्षण करने के बाद सीएम ने किसानों को मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि किसान भाई-बहनों ये संकट की घड़ी है, लेकिन आप घबराना नहीं। हम आपको इस संकट के पार लेकर जाएंगे। सर्वे का काम जारी है, सर्वे 4 दिन पूरा हो जाएगा। गेहूं, सरसों, चना और मसूर की फसल जहां 50% से अधिक खराब हुई है, वहां 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से सहायता राशि दी जाएगी और पशुओं की क्षति हुई है, तो उसके लिए भी सहायता राशि दी जाएगी। प्राकृतिक आपदा से तकलीफ को मैं समझ सकता हूं। आपके जीवन में कोई संकट नहीं आने दिया जाएगा। जिन बेटियों की शादियां निर्धारित हैं, वह भी होंगी। सभी गांवों का सर्वे करके हम आपको मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गरीबों के राशन के वितरण में गड़बड़ी पर सीएम ने की कार्रवाई
इस दौरान सीएम ने कहा कि एक शिकायत गरीबों के राशन के वितरण में गड़बड़ी की भी है। गरीबों के राशन से कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे जो भी खाने की कोशिश करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। मैं इसके जिम्मेदार अधिकारी और फूड इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित करता हूं। गरीबों के हक पर बेईमानी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा, उस पर कार्रवाई होगी। भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर एफआईआर दर्ज करके जेल भेजा जाएगा। 


राजगढ़ जिले की फसलों की क्षति के निरीक्षण भ्रमण में शिकायतें मिलने पर प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी एस. के. वर्मा, खाद्य निरीक्षक खिलचीपुर जसराम जाटव और फूड इंस्पेक्टर हर्ष दीक्षित को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निलंबित कर दिया है, साथ ही राजगढ़ जिले में एक फूड इंस्पेक्टर को भी सीएम ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ओला प्रभावित निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर और अशोकनगर जिले के मुंगावली का दौरा किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed