फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM Shivraj met Home Minister Shah, handed over the draft of the new cooperative policy, targeted Rahul

Madhya Pradesh: शिवराज ने अमित शाह से की मुलाकात, नई सहकारिता नीति का ड्राफ्ट सौंपा, राहुल पर साधा निशाना

Mon, 13 Jun 2022 06:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 13 Jun 2022 06:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नई दिल्ली में गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि उन्होंने अमित शाह को नई सहकारिता नीति का ड्राफ्ट सौंपा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM Shivraj met Home Minister Shah, handed over the draft of the new cooperative policy, targeted Rahul
मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमित शाह से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नई दिल्ली में गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि उन्होंने अमित शाह को नई सहकारिता नीति का ड्राफ्ट सौंपा है। उन्हें नई नीति जारी करने के लिए भोपाल आने का निवेदन भी किया।

विज्ञापन


विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमित शाह से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में नई सहकारिता नीति बना रहे हैं। हमने व्यापक पैमाने पर नीति आयोग और विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया है। अलग-अलग क्षेत्रों में कैसे सहकारिता के माध्यम से लोगों की आय बढ़े, इसके लिए पॉलिसी बनाई है। आज पॉलिसी का ड्राफ्ट गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को सौंपा है। मैंने आग्रह किया है कि अमित शाह भोपाल आएं। हम सहकारिता सम्मेलन करेंगे, जिसमें नई सहकारिता नीति जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए और बटालियन की मांग 
शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में नक्सल गतिविधियों को लेकर भी मेरी चर्चा हुई है। मध्य प्रदेश में तीन जिले बालाघाट, मंडला और डिंडौरी नक्सल प्रभावित हैं। हमने नक्सलवाद को पूरी शक्ति के साथ रोका है। अभी की गतिविधियों से पता चलता है कि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में दबाव बनता है तो नक्सलियों की घुसपैठ मध्य प्रदेश में हो जाती है। पिछले दिनों, मुठभेड़ भी हुई है। नक्सली मारे गए हैं। हमें बालाघाट के कान्हा क्षेत्र में और बटालियन की जरूरत है, जिसके लिए हमने गृहमंत्री से आग्रह किया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थानों और चौकियों के सुदृणीकरण के लिए भी सहायता मांगी है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना 
सीएम ने यह भी कहा कि अगर कुछ गड़बड़ नहीं किया, तो राहुल गांधी और कांग्रेस को किस बात का डर है? वह जाए और ईडी को सच बताएं। ये जो प्रैक्टिस करते हैं, कर्मकांड करते हैं, गड़बड़ करो और फिर जांच एजेंसियों पर दवाब बनाओ। जनता इस ढोंग को समझ चुकी है। सच यह है कि आपने गड़बड़ की, भ्रष्टाचार किया है और जब भ्रष्टाचार की जांच हो रही है तो आप दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हो। अगर कोई गड़बड़ नहीं है तो राहुल गांधी को किस बात का डर! दबाव बनाने से काम नहीं चलेगा। सच बताओ और अगर कुछ नहीं किया है तो डर क्यों रहे हो?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed