फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh CM kamalnath Appointed a investigation committee for Makhan lal Journalism university

माखनलाल विश्वविद्यालय घोटाला मामले में सीएम कमलनाथ ने गठित की जांच समिति

Fri, 18 Jan 2019 10:40 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 18 Jan 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh CM kamalnath Appointed a investigation committee for Makhan lal Journalism university
माखनलाल चतुर्वेदी विवि

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय घोटाला मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जांच समिति गठित कर दी है। तीन सदस्यीय जांच समिति में एम गोपाल रेड्डी, भूपेन्द्र गुप्ता और संदीप दीक्षित शामिल हैं। मालूम हो कि विश्वविद्यालय की महापरिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से ही मामले में जांच समिति गठित किये जाने की संभावना जताई जा रही थी। सीएम कमलनाथ ने दिसंबर में ही विश्वविद्यालय के सालों पुराने कई मामलों की रिपोर्ट तलब की थी। उन्होंने पिछले 12 वर्षों की नियुक्तियों और पदोन्नतियों का लेखा-जोखा मांगा था। 
विज्ञापन


मालूम हो कि विवि के पूर्व कुलपति प्रोफेसर बीके कुठियाला के समय हुई नियुक्तियों व पदोन्नतियों में अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार का मामला लोकायुक्त से लेकर हाईकोर्ट तक पहुंच चुका था। वहीं दूसरी ओर तत्कालीन रजिस्ट्रार प्रो. संजय द्विवेदी पर भी चुनाव कैंपेनिंग के आरोप लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों जगदीश उपासने ने विश्वविद्यालय के कुलपति पद से इस्तीफा दे दिया था। साल 2003 में भी दिग्विजय सरकार के समय कुलपति रहे शरदचंद्र को प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद कुलपति पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed