फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh cm gave Inquiry instructions in incident of carrying dead body in the trash trolley

कचरा ट्रॉली में शव उठाने की घटना पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का ट्वीट,कड़ी कार्रवाई का निर्देश

Wed, 24 Jul 2019 05:55 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 24 Jul 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh cm gave Inquiry instructions in incident of carrying dead body in the trash trolley
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के अशोकनगर में मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए एक महिला के शव को कचरा गाड़ी में ले जाने की घटवा को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मामले में लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को ट्वीट किया, अशोकनगर में एक महिला के शव को शववाहन के स्थान पर कचरा गाड़ी व डंपर में ले जाने की घटना इंसानियत व मानवता को तार-तार कर देने वाली है। ऐसी घटनाएं व चित्र, दिल को झकझोर देते हैं, बर्दाश्त नहीं किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


मृत महिला के पति नरेंद्र ओझा ने बताया कि 22 वर्षीय पूजा ने सोमवार रात को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पूजा के शव को अस्पताल ले जाने के लिये फोन लगाया तो अस्पताल की एंबुलेंस खराब होने की वजह से नगरपालिका की कचरा भरने की ट्रॉली पहुंची। जिसमें रखकर शव को अस्पताल ले जा रहे थे परंतु ओवरब्रिज पर ट्रॉली का बेरिंग टूटने से पहिया निकल गया। इसके बाद नगरपालिका का दूसरा वाहन डंपर आया जिसमें शव को रखकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ अनुज रोहतगी ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी और जो जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे ने कहा कि महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, शिवहरे ने दावा किया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर शवों को उठाने के लिए ही काम में लिए जा रहे हैं। इनमें अब कचरा नहीं उठाया जाता है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका कचरा उठाने के लिए मिनी ट्रकों का उपयोग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed